World Cup: भारत-पाकिस्तान मैच खेलेंगे शुभमन गिल? मुकाबले से पहले नेट पर बहाया पसीना

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 12 Oct 2023 7:42 PM

विज्ञापन

टीम प्रबंधन ने टीम के अहमदाबाद पहुंचने से पहले गिल के लिए विशेष अभ्यास सत्र का आयोजन किया. यही कारण था कि उसने बाएं हाथ के थ्रोडाउन विशेषज्ञ नुवान सेनेविरत्ने को बुधवार को ही अहमदाबाद जाने के लिए कह दिया था.

विज्ञापन
undefined

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए इसे अच्छी खबर कहा जा सकता है कि सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल डेंगू बुखार से उबर गए हैं और उन्होंने गुरुवार को एक घंटे तक नेट पर अभ्यास किया, जिससे उनकी पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप मैच में खेलने की संभावना बढ़ गई है.

undefined

यह 22 वर्षीय खिलाड़ी अस्वस्थ होने के कारण ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के खिलाफ पहले दो मैचों में नहीं खेल पाया था, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ महत्वपूर्ण मैच में उन्हें अंतिम एकादश में जगह मिल सकती है.

undefined

असल में टीम प्रबंधन ने टीम के अहमदाबाद पहुंचने से पहले गिल के लिए विशेष अभ्यास सत्र का आयोजन किया. यही कारण था कि उसने बाएं हाथ के थ्रोडाउन विशेषज्ञ नुवान सेनेविरत्ने को बुधवार को ही अहमदाबाद जाने के लिए कह दिया था.

undefined

गिल सुबह 11 बजे नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंचे तथा टीम के डॉक्टर रिजवान की देखरेख में उन्होंने कुछ कसरतें करने के बाद नेट पर अभ्यास किया.

undefined

पाकिस्तान के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी की ‘इनडिपर’ को ध्यान में रखते हुए उन्होंने श्रीलंका के विशेषज्ञ सेनेविरत्ने के 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से किये गए थ्रोडाउन पर अभ्यास किया.

undefined

इसके अलावा उन्होंने कुछ नेट गेंदबाजों का भी सामना किया. इस दौरान वह सहज नजर आ रहे थे. गिल को टीम में शामिल करने का फैसला करने से पहले मुख्य कोच राहुल द्रविड़ और चिकित्सा टीम शुक्रवार को होने वाले अभ्यास सत्र में उनकी प्रगति पर गौर करेंगे.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola