ePaper

Vinod Kambli Arrested: पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली गिरफ्तार, नशे में कार को मारी टक्कर

Updated at : 27 Feb 2022 9:31 PM (IST)
विज्ञापन
Vinod Kambli Arrested: पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली गिरफ्तार, नशे में कार को मारी टक्कर

Dharamshala: India’s Ravindra Jadeja and Shreyas Iyer exchange greetings with Sri Lankan players after the end of the 2nd T20I cricket match, at HPCA Cricket Stadium, in Dharamshala, Saturday Feb. 26, 2022. India won the match by 7 wickets. (PTI Photo/Vijay Verma) (PTI02_26_2022_000319A)

विनोद कांबली ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपनी रिहायशी सोसाइटी के द्वार से रविवार दोपहर अपनी गाड़ी कथित रूप से भिड़ा दी जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.

विज्ञापन

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के बचपन के दोस्त विनोद कांबली (Vinod Kambli) को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया. उनपर आरोप है कि नशे का हालत में उन्होंने एक कार को टक्कर मार दी.

गिरप्तारी के बाद कांबली को मिली जमानत

विनोद कांबली ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपनी रिहायशी सोसाइटी के द्वार से रविवार दोपहर अपनी गाड़ी कथित रूप से भिड़ा दी जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कांबली ने घटना के बाद परिसर के चौकीदार और कुछ निवासियों से कथित रूप से बहस भी की. उन्हें बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया.

Also Read: मॉल में शॉपिंग कर रहीं पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली की पत्नी ने शख्स को मारा घूंसा

इन धाराओं पर कांबली के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस के अनुसार विनोद कांबली के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 279 (लापरवाही से गाड़ी चलाना), 336 (अन्य लोगों की जिंदगी और सुरक्षा को खतरे में डालना) तथा 427 (ऐसी हरकत करना जिससे नुकसान हो) के तहत बांद्रा थाने में एक मामला दर्ज किया गया है.

कांबली कुछ दिन पहले साइबर ठगी के हुए थे शिकार

पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली कुछ दिनों पहले साइबर ठगी के भी शिकार हुए थे. साइबर अपराधियों ने उन्हें करीब सवाल लाख रुपये का चूना लगाया था. कांबली ने इसकी जानकारी खुद अपने फैन्स को दी थी. उन्होंने बांद्रा पुलिस में साइबर ठगी की शिकायत भी की थी. जिसके बाद पुलिस एक्शन में आयी और दिग्गज क्रिकेटर को उनकी रकम वापस मिल गयी.

विनोद कांबली का क्रिकेट करियर

विनोद कांबली ने टीम इंडिया के लिए 17 टेस्ट और 104 वनडे मैच खेले. जिसमें उन्होंने टेस्ट में 4 शतक, 2 दोहरा शतक और 3 अर्धशतक की मदद से 1084 रन बनाये. जबकि वनडे में 2 शतक और 14 अर्धशतक की मदद से 2477 रन बनाये. वनडे में विनोद कांबली ने 1 विकेट चटकाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola