ePaper

मुझे सच बताना कि… अजीत अगरकर की पत्नी ने शेयर किया बर्डथे पर पोस्ट, फैन ने किया चौंकाने वाला कमेंट

Updated at : 05 Dec 2025 8:32 AM (IST)
विज्ञापन
Ajit Agarkar Birthday Post Shared by Fatema Agarkar

अजित अगरकर और पत्नी फतिमा अगरकर, फोटो- Instagram/@fatemaagarkar

Ajit Agarkar Birthday Post Goes Viral: चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने 4 दिसंबर को अपना 48 वां जन्मदिन मनाया. उनके इस बर्थडे पर पत्नी फातिमा अगरकर ने शेयर किया एक प्यारा पोस्ट. लेकिन इस पोस्ट के एक कमेंट ने इसको ज्यादा चर्चा में ला दिया. पोस्ट पर एक फैन ने अजीत से पूछ लिया सच बताना हर्षित और सिराज में कौन बेस्ट है.

विज्ञापन

Ajit Agarkar Birthday Post Goes Viral: टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) 48 साल के हो गए हैं. उन्होंने 4 दिसंबर को अपना जन्मदिन मनाया. अगरकर के जन्मदिन के इस मौके पर उनकी पत्नी फातिमा अगरकर (Fatema Agarkar) ने एक शानदार पोस्ट शेयर किया. जिसमें उन्होंने अजीत की तारीफ करते हुए काफी कुछ लिखा. फातिमा का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में आ गया. लेकिन वजह उनका मैसेज नहीं एक फैन का कमेंट था. जानिए फैन ने क्या कमेंट किया. (Fan Comment on Ajit Agarkar Birthday Post).

अजीत के बर्थडे पर पत्नी का मैसेज

अजीत अगरकर के 48वें बर्थडे पर फातिमा अगरकर ने एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि जैसे-जैसे आप अपने महत्वपूर्ण मील के पत्थर वाले साल के करीब आ रहे हैं, आपके साथ और भी यादें जोड़ रही हूं (और हां, आप मुझे यह याद दिलाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ेंगे कि अभी कुछ साल बाकी हैं, जबकि मैं पहले से ही उस क्लब में हूं)! बिना किसी प्रयास के आप जो लाखों हवाई मील तय करते हैं, उसके साथ आने वाला यह साल आपको सुकून के पल भी दे, और ज्यादा इत्मीनान से मॉर्निंग कॉफी (और अब कॉफी मशीन खरीदने की जरूरत नहीं, चाहे आपको कितना भी अच्छा लगे), नए कोर्स में गोल्फ के राउंड और दोस्तों के साथ हंसी-मजाक करने का ज्यादा समय… और उम्मीद है कि इस साल आप वह किताब ज़रूर पढ़ पाएंगे जिसे आप हर छोटी-बड़ी यात्रा पर अपने साथ रखते हैं, जिसका वजन आपके बैग जितना ही है! दुआ है कि ये वन-लाइनर हमें यूं ही चौकन्ना रखें, और आने वाला यह साल मस्ती, हंसी और ढेर सारी मुस्कुराहटों से भरा हो. जन्मदिन मुबारक हो@imaagarkar.

फातिमा अगरकर के पोस्ट पर वायरल कमेंट

पत्नी फातिमा ने अजीत अगरकर के लिए लिखे इस बर्डथे पोस्ट पर एक फैन ने कमेंट किया कि मुझे एक बात पूछनी थी सच बताना मम्मी कसम खा कर, हर्षित राणा सबसे बेस्ट है कि मोहम्मद सिराज. हर फॉर्मेट में हर्षित लायक है सिराज नहीं! वाह अगरकर साहब वाह… ताली बजानी चाहिए आपके लिए. अजित अगरकर के बर्थडे पोस्ट यह कमेंट @haidershaan36 के अकाउंट से हुआ है. जो अब चर्चा का विषय बन गया है.


बता दे कि साल 2023 में अजीत अगरकर टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर बने थे. इसी दौरान उनके कार्यकाल में टीम इंडिया ने ICC के दो बड़े टूर्नामेंट अपने नाम कर लिए हैं. जिसमें 2024 का टी 20 वर्ल्ड कप और 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी शामिल है.

Ravi Shastri Podcast With Prabhat Khabar
प्रभात खबर पॉडकास्ट में रवि शास्त्री 7 दिसंबर को
विज्ञापन
Aditya Kumar Varshney

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola