England vs India: विकेट का सिक्सर लगाने के बाद बोले बुमराह- स्विंग और सीम मिलना रोमांचक

Updated at : 13 Jul 2022 10:08 AM (IST)
विज्ञापन
England vs India: विकेट का सिक्सर लगाने के बाद बोले बुमराह- स्विंग और सीम मिलना रोमांचक

India's Jasprit Bumrah, left, reacts after dismissing England's Jason Roy, right, during the first one day international cricket match between England and India at the Oval cricket ground in London, Tuesday, July 12, 2022.AP/PTI(AP07_12_2022_000159A)

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह विकेट का सिक्सर लगाने के बाद बोले- सफेद गेंद क्रिकेट में स्विंग और सीम मिलना काफी रोमांचक रहा. उन्होंने कहा, पहली गेंद से स्विंग मिलने से उनका काम आसान हो गया. सफेद गेंद के क्रिकेट में स्विंग मिलना आसान नहीं है.

विज्ञापन

स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में छह विकेट चटकाकर टीम इंडिया को बड़ी जीत दिला दी. बुमराह ने अपनी स्विंग और सीम से अंग्रेजों को जमकर परेशान किया.

विकेट का सिक्सर लगाने के बाद क्या बोले बुमराह

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह विकेट का सिक्सर लगाने के बाद बोले- सफेद गेंद क्रिकेट में स्विंग और सीम मिलना काफी रोमांचक रहा. उन्होंने कहा, पहली गेंद से स्विंग मिलने से उनका काम आसान हो गया. सफेद गेंद के क्रिकेट में स्विंग मिलना आसान नहीं है लेकिन इंग्लैंड में तीनों टी20 के बाद वनडे में भी तेज गेंदबाजों को स्विंग मिल रही है. बुमराह ने कहा , सफेद गेंद के क्रिकेट में स्विंग और सीम मिलना रोमांचक है क्योंकि आम तौर पर जैसी पिचें मिलती हैं, उन पर रक्षात्मक खेलना होता है.

Also Read: India vs England 1st ODI: मोहम्मद शमी ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले सबसे तेज भारतीय गेंदबाज बने

बुमराह बोले- असली परीक्षा सपाट पिच पर

बुमहरा ने कहा , पहली गेंद पर ही मुझे स्विंग मिल रही थी और मैने उसे भुनाने की कोशिश की. जब गेंद से मदद मिल रही हो तो ज्यादा प्रयास नहीं करने पड़ते. विकेट सपाट होने पर असल परीक्षा होती है.

कप्तान रोहित शर्मा ने धवन की पारी की तारीफ की

कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, शिखर और मैं एक दूसरे को बखूबी समझते हैं. वह लंबे समय से वनडे क्रिकेट खेल रहा है और इन हालात में हमारे लिये अच्छा प्रदर्शन करता आया है. इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने कहा , भारतीय गेंदबाजों ने हालात को बखूबी भुनाया. उन्होंने पावरप्ले में बहुत अच्छी गेंदबाजी की. जसप्रीत ने खास तौर पर बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया.

भारत ने इंग्लैंड को 110 रन पर किया ढेर, 10 विकेट से मुकाबला जीता

भारतीय टीम ने इंग्लैंड को ओवल के मैदान पर केवल 110 रन पर ढेर कर दिया. उसके बाद केवल 18.4 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाये लक्ष्य हासिल कर लिया. भारत की ओर से कप्तान रोहित शर्मा ने 58 गेंदों का सामना किया, जिसमें 6 चौके और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 76 रन बनाये. जबकि शिखर धवन ने 54 गेंदों का सामना किया, जिसमें 4 चौकों की मदद से नाबाद 31 रन की पारी खेली.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola