ENG vs NZ, World Cup 2023: मुकाबले से पहले इंग्लैंड को झटका, बेन स्टोक्स चोटिल, न्यूजीलैंड के लिए भी बुरी खबर

Updated:
विज्ञापन
ENG vs NZ, World Cup 2023: मुकाबले से पहले इंग्लैंड को झटका, बेन स्टोक्स चोटिल, न्यूजीलैंड के लिए भी बुरी खबर

इंग्लिश कप्तान जोस बटलर ने मैच से पहले कहा, हम बेन स्टोक्स को लेकर कोई जोखिम नहीं लेना चाह रहे हैं. उनके कूल्हे में हल्की चोट है. अगर वो खुद को खेलने के लिए फिट नहीं मानते, तो उन्हें टीम में शामिल नहीं किया जाएगा. इंग्लैंड की पूरी टीम इस समय खिलाड़ियों के चोट से जूझ रही है.

विज्ञापन

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीमें आज वर्ल्ड कप 2023 (ICC World Cup 2023) के पहले मुकाबले में आमने-सामने होंगी. दोनों टीमें विश्व कप में अपने अभियान का आगाज करेंगे तो उनका इरादा 2019 फाइनल को दोहराने का होगा. हालांकि मुकाबले से पहले दोनों टीमों के लिए अच्छी खबर नहीं है. इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी बेन स्टोक्स चोटिल हो गए हैं, तो न्यूजीलैंड की टीम में भी केन विनियमसन का खेल पाना मुश्किल लग रहा है.

बेन स्टोक्स इस कारण नहीं खेल पाएंगे न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच

इंग्लैंड के दिग्गज गेंदबाज बेन स्टोक्स को कूल्हे में चोट लगी है. जिस कारण उनका न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच खेल पाना मुश्किल है. इंग्लिश कप्तान जोस बटलर ने मैच से पहले कहा, हम बेन स्टोक्स को लेकर कोई जोखिम नहीं लेना चाह रहे हैं. उनके कूल्हे में हल्की चोट है. अगर वो खुद को खेलने के लिए फिट नहीं मानते, तो उन्हें टीम में शामिल नहीं किया जाएगा. इंग्लैंड की पूरी टीम इस समय खिलाड़ियों के चोट से जूझ रही है.

न्यूजीलैंड की टीम में कप्तान केन विलियमसन इंग्लैंड के खिलाफ मैच में नहीं आएंगे नजर

मैच से पहले न्यूजीलैंड टीम के लिए भी अच्छी खबर नहीं है. कप्तान केन विलियमसन अभ्यास मैच खेलने के बावजूद पहला मैच नहीं खेल पायेंगे. वहीं तेज गेंदबाज टिम साउदी भी पहले मैच में उपलब्ध नहीं हैं. दोनों सर्जरी के बाद पूरी तरह से फिट नहीं हुए हैं. टीम के उपकप्तान टॉम लैथम ने भी उनके खेलने को लेकर अपडेट दिया और बताया कि उनका खेल पाना मुश्किल है. उन्होंने टीम साउथी को लेकर भी बताया कि वो भी चोट से रिकवरी कर रहे हैं.

Also Read: ICC World Cup 2023: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लाल-काली मिट्टी की पिच पर बल्लेबाज बरसाएंगे रन, बढ़ेगा रोमांच

इंग्लैंड वर्ल्ड कप का प्रबल दावेदार

इंग्लैंड की टीम युवा नहीं है लेकिन जोस बटलर की कप्तानी में वह तीसरा विश्व कप जीतने की प्रबल दावेदार है. टी20 विश्व कप भी इंग्लैंड ने ही जीता था. अहमदाबाद की पिच आम तौर पर बल्लेबाजों की मददगार होती है और इंग्लैंड के पास बेहतरीन बल्लेबाजों की पूरी जमात है. इसके अलावा बेन स्टोक्स भी संन्यास का फैसला वापिस लेकर लौट आये हैं. घुटने की दिक्कत के कारण वह भले ही बतौर गेंदबाज उतना योगदान नहीं दे सकेंगे लेकिन बड़े मैचों में वह कमाल करने में माहिर हैं. पिछले दो विश्व कप फाइनल (2019 और 2022) में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है. उनके अलावा इंग्लैंड के कप्तान लियाम लिविंगस्टोन, जॉनी बेयरस्टॉ, हैरी ब्रूक, डेविड मलान और जो रूट जैसे बल्लेबाज भी हैं. इन सभी को आईपीएल में खेलने का फायदा मिलेगा. मोईन अली, क्रिस वोक्स और सैम कुरेन के रूप में उनके पास बेहतरीन हरफनमौला भी हैं. गेंदबाजी में मार्क वुड के पास रफ्तार और आईपीएल का अनुभव है. स्पिन का जिम्मा आदिल रशीद संभालेंगे. इंग्लैंड को 2019 विश्व कप में सर्वाधिक विकेट लेने वाले जोफ्रा आर्चर की कमी खलेगी जो चोट के बाद वापसी कर रहे हैं. वह रिजर्व के रूप में टीम में हैं.

Also Read: World Cup 2023: वर्ल्ड कप में कई रिकॉर्ड्स दांव पर, रोहित शर्मा सहित ये स्टार खिलाड़ी रचेंगे इतिहास

न्यूजीलैंड को खलेगी विलियमसन और साउदी की कमी

विलियमसन और साउदी के अनुभव की न्यूजीलैंड को कमी खलेगी लेकिन लगातार अच्छा प्रदर्शन करने से उसके हौसले बुलंद होंगे. न्यूजीलैंड टीम 2015 और 2019 वनडे विश्व कप तथा 2021 टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंची. डेरिल मिशेल फॉर्म में हैं और शीर्षक्रम पर डेवोन कोंवे जैसा बेहतरीन बल्लेबाज है. कार्यवाहक कप्तान टॉम लाथम का खराब फॉर्म हालांकि चिंता का सबब है. उनके पास जिम्मी नीशाम और ग्लेन फिलिप्स जैसे आक्रामक बल्लेबाज हैं. विल यंग ने इस साल वनडे में 14 मैचों में 578 रन बनाये और तीसरे नंबर पर वह काफी उपयोगी साबित हो सकते हैं. गेंदबाजी में टीम को साउदी की कमी खलेगी लेकिन मैट हेनरी, ट्रेंट बोल्ट और लॉकी फर्ग्युसन टीम में हैं.

टीमें :

इंग्लैंड : जोस बटलर (कप्तान), जो रूट, जॉनी बेयरस्टॉ, हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, बेन स्टोक्स, मोईन अली, क्रिस वोक्स, सैम कुरेन, डेविड विली, आदिल रशीद, मार्क वुड, रीसे टॉपली, गुस एटकिंसन.

न्यूजीलैंड : टॉम लाथम (कप्तान और विकेटकीपर), डेवोन कोंवे, विल यंग, केन विलियमसन (पहले मैच में उपलब्ध नहीं), मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशाम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, मिशेल सेंटनेर, ईश सोढी, टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट, लॉकी फर्ग्युसन, मैट हेनरी.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola