ENG vs NZ: आईपीएल में दिल्ली की चांदी, न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक ठोंक हैरी ब्रुक ने चुपके से बना दिया रिकॉर्ड
Harry Brook. Image: England Cricket/X
ENG vs NZ: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच तीन टेस्ट मैचों का पहला टेस्ट हेग्ले ओवल क्राइस्टचर्च में खेला जा रहा है. दूसरे दिन इंग्लैंड ने हैरी ब्रुक (Harry Brook) के नाबाद शतक की बदौलत 300 का आंकड़ा पार कर लिया है.
ENG vs NZ: हैरी ब्रुक. इंग्लैड क्रिकेट का नया सितारा. क्राइस्टचर्च में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला चल रहा है. Crowe-Thorpe Trophy के इस मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान विलियम्सन की 93 रनों की पारी की बदौलत 348 रन बनाए. इंग्लैंड ने दूसरे दिन का खेल शुरू होने पर 71 रन पर ही चार विकेट गंवा दिए. लेकिन उसके बाद हैरी ब्रुक और ओली पोप ने 151 रन की शानदार साझेदारी की. हैरी ने नाबाद शतक ठोंक दिया है. यह उनका सातवां शतक है.
हैरी ब्रुक ने नाजुक मौके पर इंग्लिश पारी को संभाला. ब्रुक ने 123 गेंद में 10 चौके और 2 छक्के की मदद से अपने 100 रन पूरे किए. इस पारी की बदौलत हैरी ने अपने 2000 रन भी पूरे कर लिए. ब्रुक अब सबसे तेज 2000 टेस्ट रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर आ गए हैं. हैरी ने 2300 गेंदों में 2000 रन बनाए हैं. उनसे आगे उन्हीं के हमवतन बेन डकेट हैं, वे 2293 गेंद में 2000 रन बना चुके हैं. हैरी इस बार आईपीएल में भी दिखाई देंगे. दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 6.25 करोड़ में खरीदा है. हालांकि पिछली बार हैदराबाद ने उन्हें 13.25 करोड़ में खरीदा था. उनके शतक के बाद दर्शकों ने ताली बजाकर स्वागत किया.
पाकिस्तान के खिलाफ ठोंका तिहरा शतक
हैरी ने 2022 में अपना टेस्ट डेब्यू किया था. अब तक 22 मैच खेल चुके हैरी ने 60 की औसत से 2063 रन बनाए हैं. उनके नाम 1 तिहरा शतक सहित 7 शतक और 9 अर्द्धशतक दर्ज हैं. हैरी ने अपना तिहरा शतक पाकिस्तान के खिलाफ बनाया है. उन्होंने इसी साल मुल्तान में पाकिस्तान के खिलाफ 317 रनों की पारी खेली थी. वैसे उनके 7 शतकों में से चार पाकिस्तानी धरती पर ही आए हैं. इस मैच में शतक लगाकर हैरी ने अपनी प्रतिभा दिखी दी है. हैरी आईसीसी की टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में चौथे स्थान पर हैं.
यह भी पढ़ें: ENG vs NZ: लगाई शेर जैसी छलांग और धर दबोची गेंद, न्यूजीलैंड के फिलिप्स का उड़ता हुआ कैच, देखें वीडियो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










