ENG VS NED मैच से पहले जानें, दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकार्ड और संभावित प्लेइंग 11

विश्व कप 2023 का 40वां मुकाबला बुधवार, आठ नवंबर को इंग्लैंड बनाम नीदरलैंड खेला जाना है. ये मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर दो बजे से पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा. इंग्लैंड और नीदरलैंड के बीच वनडे फॉर्मेट में कुल 6 मैच हुए हैं. जिसमें इंग्लैंड टीम का पलड़ा भारी रहा है.
विश्व कप 2023 का 40वां मुकाबला बुधवार, आठ नवंबर को इंग्लैंड बनाम नीदरलैंड खेला जाना है. ये मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर दो बजे से पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमें अपने पिछले मुकाबलों में हार के बाद आ रही हैं, लेकिन अपने-अपने आठवें मैच में जीत का लक्ष्य रखेंगी. अहमदाबाद में जहां इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 33 रन से हार मिली, वहीं नीदरलैंड को लखनऊ में अफगानिस्तान के खिलाफ सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. हालांकि, इंग्लैंड ने भारत में खवलव जा रहे इस प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है. उन्होंने अब तक सिर्फ एक मैच जीते हैं और छह हारे हैं. उनके टूर्नामेंट की शुरुआत खराब रही और पहले गेम में न्यूजीलैंड से नौ विकेट की बड़ी हार हुई. उनकी एकमात्र जीत बांग्लादेश के खिलाफ हुई जब उन्होंने बांग्लादेश को 137 रनों से हराया. वहीं दूसरी तरफ जिम्बाब्वे में आईसीसी क्वालीफायर में अच्छा प्रदर्शन करके नीदरलैंड्स ने 12 साल बाद इस टूर्नामेंट में वापसी की. लेकिन भारत में उन्होंने केवल दो मैच जीते हैं. उन्होंने एक मजबूत टीम, दक्षिण अफ्रीका को हराया और बांग्लादेश के खिलाफ भी बेहतरीन प्रदर्शन किया. हालांकि, अपने आखिरी मुकाबले में वे अफगानिस्तान से सात विकेट से हार गए. अब, उनका लक्ष्य इंग्लैंड टीम को आश्चर्यचकित करना और भारत में और अधिक इतिहास बनाना है.
इंग्लैंड और नीदरलैंड के बीच वनडे फॉर्मेट में कुल 6 मैच हुए हैं. जिसमें इंग्लैंड टीम का पलड़ा भारी रहा है. इंग्लैंड ने कुल खेले गए छह मुकाबलों में जीत दर्ज की है.जबकि नीदरलैंड्स ने अब तक कोई मैच नहीं जीता है. नीदरलैंड्स आज इंग्लैंड के खिलाफ इतिहास बदलने के उम्मीद से मैदान पर उतरेगी.
-
कुल खेले गए मैच: 6
-
इंग्लैंड द्वारा जीता गया: 6
-
नीदरलैंड द्वारा जीता गया: 0
Also Read: Watch: अगर नहीं देख पाए ग्लेन मैक्सवेल की 201* रनों की पारी तो यहां देखें पूरा वीडियो
पुणे के मैदान की पिचें काली मिट्टी से तैयार की जाती हैं और अब तक इस स्टेडियम में कुल नौ वनडे मैच हो चुके हैं. इस पिच पर बल्लेबाजों का बोल बाला रहता है. गेंद सही उछाल के साथ बल्ले तक आती है. जिस वजह से मैदान पर अधिक चौके और छक्के देखने को मिलते हैं. यह पिच बल्लेबाजी के अनुकूल है, इस पिच पर उच्चतम स्कोर 356 है.
बुधवार को खेले जाने वाले मुकाबले के दौरान पुणे में बारिश का कोई खतरा नहीं है. मैच के दौरान आसमान पर बादल छाए रहेंगे. तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है. दिन के दौरान आर्द्रता 61 प्रतिशत रहेगी और रात में बढ़कर 78 प्रतिशत हो जाएगी. फैंस को एक बेहतरीन मुकाबला देखने को मिलेंगे.
Also Read: इंग्लैंड बनाम नीदरलैंड मैच से पहले जानें, पुणे के मौसम का हाल और पिच रिपोर्ट
-
जॉनी बेयरस्टो
-
डेविड मलान
-
जो रूट
-
हैरी ब्रूक
-
जोस बटलर (कप्तान/विकेटकीपर)
-
लियाम लिविंगस्टोन
-
मोइन अली
-
क्रिस वोक्स
-
डेविड विली
-
आदिल राशिद
-
गस एटकिंसन
-
वेस्ले बर्रेसी
-
मैक्स ओ’डोड
-
कॉलिन एकरमैन
-
साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट
-
स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान/विकेटकीपर)
-
बास डी लीडे
-
साकिब जुल्फिकार/शारिज अहमद
-
लोगान वैन बीक
-
रूलोफ वैन डेर मेरवे
-
पॉल वैन मीकेरेन
-
आर्यन दत्त
Also Read: एंजेलो मैथ्यूज के ‘टाइम आउट’ पर दिल्ली पुलिस ने दिया बड़ा रोड सेफ्टी संदेश, बताया हेलमेट का महत्व
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Vaibhaw Vikram
वैभव विक्रम डिजिटल पत्रकार हैं. खेल, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म में रुचि है और इसी विषय पर अपने विचार प्रकट करना पसंद है. क्रिकेट से बहुत लगाव है. वर्तमान में प्रभात खबर के खेल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




