क्या अहमदाबाद की पिच आग उगलती है या यह भूतिया है? शाहिद अफरीदी ने वर्ल्ड कप पर PCB को लगायी फटकार

Updated:
विज्ञापन
क्या अहमदाबाद की पिच आग उगलती है या यह भूतिया है? शाहिद अफरीदी ने वर्ल्ड कप पर PCB को लगायी फटकार

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने वनडे वर्ल्ड कप के मुकाबले अहमदाबाद में खेलने से इनकार के बाद पीसीबी पर हमला बोला है. वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन अक्टूबर में होगा. पाकिस्तान ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलने से इनकार किया है.

विज्ञापन

एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) और भारत दोनों ने एशिया कप 2023 के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के हाइब्रिड मॉडल को स्वीकार कर लिया है. नजरें अब भारत में अक्टूबर में शुरू होने वाले वनडे विश्व कप पर है. वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी होना अभी बाकी है. पीसीबी ने वर्ल्ड कप में भारत के दौरे पर संदेह व्यक्त किया है. पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने पीसीबी के रुख पर नाराजगी दिखायी है.

अफरीदी ने कही यह बात

शाहिद अफरीदी ने पीसीबी के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलने से इनकार करने के तर्क पर सवाल उठाया है. रिपोर्टों के अनुसार, बीसीसीआई ने विश्व कप कार्यक्रम का अंतिम मसौदा पहले ही भेज दिया है. कार्यक्रम को सभी भाग लेने वाले देशों के साथ उनकी प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए साझा किया गया था. तब पाकिस्तान ने अहमदाबाद में खेलने से इनकार कर दिया था.

Also Read: Watch: शाहिद अफरीदी ने भारतीय तिरंगे पर फैन को दिया ऑटोग्राफ, तेजी से वायरल हो रहा वीडियो
पाकिस्तान की जीत का समर्थन करते हैं अफरीदी

एक स्थानीय समाचार चैनल से बात करते हुए अफरीदी ने पीसीबी से उनकी आशंकाओं को दूर करने और पाकिस्तान टीम को प्रतिस्पर्धा करने की अनुमति देने का आग्रह किया. उन्होंने भारत के खिलाफ अहमदाबाद में जीत हासिल करने के लिए पाक का समर्थन किया. उन्होंने कहा, ‘वे अहमदाबाद की पिचों पर खेलने से क्यों मना कर रहे हैं? क्या यह आग उगलती है या वह भूतिया है. जाओ और खेलो और जीतो. यदि ये पूर्व निर्धारित चुनौतियां हैं, तो इनसे पार पाने का एकमात्र तरीका एक व्यापक जीत है.

पीसीबी ने अहमदाबाद में खेलने से किया इनकार 

अफरीदी ने कहा कि दिन के अंत में जो मायने रखता है वह पाकिस्तान टीम की जीत है. अगर भारत वहां सहज हैं, तो आपको जाना चाहिए. खचाखच भरे भारतीय दर्शकों के सामने जीत हासिल करनी चाहिए और उन्हें दिखाना चाहिए कि आपको क्या किया है. एक रिपोर्ट के अनुसार, ICC के अधिकारियों ने पाकिस्तान में PCB अध्यक्ष नजम सेठी से मुलाकात की थी, जहां बाद में बताया गया था कि टीम अहमदाबाद में विश्व कप का खेल नहीं खेलेना चाहती.

पीसीबी के एक वरिष्ठ सूत्र ने बताया कि उन्होंने आईसीसी से चेन्नई, बेंगलुरु और कोलकाता में अपने खेलों का आयोजन करने का अनुरोध किया है. लेकिन टीम अक्टूबर और नवंबर में होने वाले वैश्विक कार्यक्रम के लिए भारत का दौरा तभी करेगी जब पाकिस्तान सरकार से मंजूरी मिल जाती है.

विज्ञापन
अमलेश नंदन सिन्हा

लेखक के बारे में

By अमलेश नंदन सिन्हा

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola