IPL 2025, DC vs RR: सुपर ओवर में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान को हराया, प्वाइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर

Updated:
विज्ञापन
Delhi Capitals won Super Over

Delhi Capitals won Super Over

IPL 2025, DC vs RR: आईपीएल 2025 का 32 वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच बुधवार को खेला गया. जिसमें मैच का फैसला सुपर ओवर से हुआ. सुपर मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को हराया और प्वाइंट्स टेबल में नंबर वन पर कब्जा कर लिया. दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 188 रन का स्कोर खड़ा किया था, जिसके जवाब में राजस्थान की टीम भी 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 188 रन ही बना पाई. मैच बराबरी पर खत्म होने के बाद फैसला सुपर ओवर से हुआ. यह सीजन का पहला सुपर ओवर था.

विज्ञापन

IPL 2025, DC vs RR: सुपर ओवर के रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को हरा दिया और प्वाइंट्स टेबल के नंबर वन पर कब्जा कर लिया. सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने दो विकेट पर 11 रन बनाया. जिसके जवाब में दिल्ली ने केवल 4 गेंद में 13 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया.

सुपर ओवर का रोमांच

राजस्थान की पारी – राजस्थान की ओर से शिमरोन हेटमायर और रियान पराग को बल्लेबाजी के लिए भेजा गया. स्टार्क की पहली गेंद पर हेटमायर कोई रन नहीं बना पाए. दूसरी गेंद पर हेटमायर ने चौका जड़ दिया. तीसरी गेंद पर हेटमायर केवल एक रन ही बना पाए. चौथी गेंद पर रियान पराग ने चौका जड़ दिया. अंपायर ने चौथी गेंद को नो बॉल करार दिया. फ्री हिट में राजस्थान को कोई रन नहीं मिला और विकेट गंवा दिया. पराग गेंद को खेल नहीं पाए, लेकिन नॉन स्ट्राइकिंग एंड पर खड़े हेटमायर रन के लिए दौड़ पड़े. हेटमायर तो स्ट्राइकिंग एंड पर पहुंच गए, लेकिन पराग नॉन स्ट्राइकिंग एंड पर नहीं पहुंच पाए. इस तरह पराग रन आउट होकर वापस लौटे. पांचवीं गेंद पर यशस्वी जायसवाल भी रन आउट हो गए. इस तरह सुपर ओवर में राजस्थान की टीम दो विकेट खोकर केवल 11 रन बना पाई.

दिल्ली कैपिटल्स की पारी – दिल्ली कैपिटल्स की ओर से केएल राहुल और स्टब्स ने सुपर ओवर में बल्लेबाजी की. संदीप शर्मा की पहली गेंद पर केएल राहुल दो रन बनाने में कामयाब रहे. दूसरी गेंद पर राहुल ने चौका जड़ दिया. तीसरी गेंद पर केवल एक रन बना पाए और अपना छोर बदला. चौथी गेंद को स्टब्स ने छक्का जड़ दिया और मैच अपने नाम कर लिया. इस तरह से दिल्ली ने राजस्थान को सुपर ओवर में हरा दिया.

दिल्ली की जीत के बाद प्वाइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर

राजस्थान रॉयल्स को हराकर दिल्ली कैपिटल्स ने प्वाइंट्स टेबल में बड़ा फेरबदल किया. 6 मैचों में 5 जीत और केवल एक हार के बाद 10 अंक लेकर दिल्ली की टीम पहले स्थान पर पहुंच गई. जबकि 6 मैचों में 4 जीत और दो हार के बाद 8 अंक लेकर गुजरात टाइटंस दूसरे स्थान पर पहुंच गई. 8 अंकों के साथ आरसीबी तीसरे, 8 अंकों के साथ पंजाब किंग्स चौथे, 7 मैचों में 8 अंकों के साथ लखनऊ सुपर जायंट्स पांचवें, 7 मैचों में 6 अंक लेकर केकेआर 6ठे, 6 मैचों में 4 अंक लेकर मुंबई 7वें, 7 में 4 अंक लेकर राजस्थान रॉयल्स 8वें, 6 मैचों में 4 अंक लेकर हैदराबाद 9वें और 7 मैचों में केवल 4 अंक लेकर चेन्नई की टीम सबसे आखिरी स्थान पर पहुंच गई है.

राजस्थान की ओर से यशस्वी जायसवाल और नितीश राणा ने जमाया अर्धशतक

यशस्वी जायसवाल और नितीश राणा की अर्धशतकीय पारी के दम पर राजस्थान रॉयल्स 188 के विशाल स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही. लेकिन मैच नहीं जीत पाई. आखिरी ओवर के आखिरी एक गेंद पर राजस्थान को जीत के लिए दो रन चाहिए थे. लेकिन दो रन लेने की कोशिश में ध्रुव जुरेल रन आउट हो गए. जिससे मैच सुपर ओवर में चला गया. राजस्थान की ओर से जोफ्रा आर्चर ने दो विकेट चटकाए. बल्लेबाजी में राजस्थान की ओर से जायसवाल ने 37 गेंदों में 3 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 51 रन की पारी खेली. वहीं नितीश राणा ने 28 गेंदों में 6 चौकों और दो छक्कों की मदद से 51 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. कप्तान संजू सैमसन ने भी 19 गेंदों में दो चौकों और 3 छक्कों की मदद से 31 रनों की विस्फोटक पारी खेली, लेकिन पसलियों में खिंचाव के कारण रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए.

राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का किया था फैसला

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. जो सही साबित हुआ. राजस्थान ने दिल्ली को पहले बल्लेबाजी कराते हुए 188 के स्कोर पर रोकने में कामयाब रहा. दिल्ली के पांच बल्लेबाज आउट हुए. दिल्ली कैपिटल्स की ओर से अभिषेक पोरेल ने 37 गेंदों में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 49 रनों की पारी खेली. वहीं केएल राहुल ने 32 गेंदों में दो चौकों और दो छक्कों की मदद से 38 रनों की पारी खेली. स्टब्स और कप्तान अक्षर पटेल ने 34, 34 रनों की पारी खेली.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola