ePaper

दिल्ली के इस बॉलर ने IPL 2021 की फेंकी सबसे तेज गेंद, रॉकेट की रफ्तार की गेंद देख सन्न रह गए फैंस

Updated at : 23 Sep 2021 10:28 AM (IST)
विज्ञापन
दिल्ली के इस बॉलर ने IPL 2021 की फेंकी सबसे तेज गेंद, रॉकेट की रफ्तार की गेंद देख सन्न रह गए फैंस

IPL 2021, DC vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दिल्ली के एनरिक नोर्त्जे ने अपने 4 ओवर के कोटे में 12 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए.

विज्ञापन

IPL 2021, DC vs SRH: अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद श्रेयस अय्यर और रिषभ पंत की उम्दा पारियों के दम पर दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) को आठ विकेट से हरा कर शानदार प्रदर्शन का सिलसिला जारी रखा. लीग के पहले चरण में आठ में से छह मैच जीतने वाली दिल्ली ने उस लय को कायम रखते हुए गेंद और बल्ले दोनों से सनराइजर्स को उन्नीस साबित कर दिया.उसके तेज गेंदबाजों ने सनराइजर्स को नौ विकेट पर 134 रन पर रोक दिया.

वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज ने सनसनी मचा दी. तेज गेंदबाज एनरिच नोर्ट्जे (Anrich Nortje) ने रॉकेट की रफ्तार से ऐसी गेंद फेंकी, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. नोर्ट्जे ने सनराइजर्स हैदराबाद की पारी के दौरान दूसरे ओवर की तीसरी गेंद 151.71 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से फेंकी, जो अब तक इस सीजन की सबसे तेज गेंद है. बता दें कि नोर्त्जे ने चार बार 150+ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी है.

Also Read: रवि शास्त्री ने विराट कोहली को कहा था ‘छोड़ दो वनडे और टी20 की कप्तानी’, हुआ बड़ा खुलासा

नोर्त्जे की इस घातक गेंदबाजी को देख भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने सोशल मीडिया के अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर चुटकी ली. आकाश ने ट्वीट किया, ‘ ओवर स्पीडिंग का चालान काटो. इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी का सनराइजर्स के कप्तान केन विलियम्सन का फैसला गलत साबित हुआ, जब सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर पारी की तीसरी ही गेंद पर आउट हो गये. उस समय स्कोर बोर्ड पर एक भी रन नहीं टंगा था. सर्जरी के कारण पहले चरण से बाहर रहे दिल्ली के पूर्व कप्तान अय्यर ने शानदार वापसी करते हुए 41 गेंद में दो चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 47 रन बनाये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola