CSK vs SRH IPL 2021 : धोनी ने फिर लगाया विजयी छक्का, प्लेऑफ में पहुंचा चेन्नई सुपर किंग्स
Sharjah: MS Dhoni captain of Chennai Super Kings and Ambati Rayudu of Chennai Super Kings celebrate the victory during match 44 of the Indian Premier League between the Sunrisers Hyderabad and the Chennai Super Kings,at the Sharjah Cricket Stadium, Sharjah in the United Arab Emirates, Thursday, Sept. 30, 2021. (Sportzpics for IPL/PTI Photo)(PTI09_30_2021_000268A)
CSK vs SRH आईपीएल के 44वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हरा दिया. चेन्नई ने पहले हैदराबाद को 134 रन पर रोक दिया, फिर 4 विकेट के नुकसान पर 19.4 ओवर में 139 रन बनाकर मैच जीत लिया. धोनी एक बार फिर फीनिशर की भूमिका में दिखे. छक्का जड़कर धोनी ने चेन्नई को जीताया.
प्लेऑफ में पहुंचा चेन्नई सुपर किंग्स
हैदराबाद को हराकर चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गयी. चेन्नई ने 11 मैच खेलकर 9 में जीत दर्ज की और केवल दो मैचों में ही हार का सामना करना पड़ा. चेन्नई 18 अंक लेकर प्वाइंट टेबल में टॉप पर बनी हुई है.
चेन्नई की ओर से गायकवाड़ ने बताया सबसे अधिक रन
चेन्नई की ओर से गायकवाड़ ने सबसे अधिक रन बनाये. गायकवाड़ ने 38 गेंदों में 4 चौकों और दो छक्कों की मदद से 45 रन बनाये. जबकि डु प्लेसिस ने 36 गेंदों में 3 चौके और दो छक्के की मदद से 41 रन बनाये. मोईन अली ने 17 रन की पारी खेली. अंबाती रायडू 17 और धोनी 11 गेंदों में 1 चौके व एक छक्के की मदद से नाबाद 14 रन बनाये.
धोनी के छक्के से चेन्नई की धमाकेदार जीत, हैदराबाद को 6 विकेट से हराया
चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2021 के 44वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हरा दिया. चेन्नई ने पहले हैदराबाद को 134 रन पर रोक दिया, फिर 4 विकेट के नुकसान पर 19.4 ओवर में 139 रन बनाकर मैच जीत लिया. धोनी एक बार फिर फीनिशर की भूमिका में दिखे. छक्का जड़कर धोनी ने चेन्नई को जीताया.
चेन्नई को तीसरा झटका, सुरेश रैना 2 रन बनाकर आउट, CSK 107/3 (15.3)
चेन्नई को 16वें ओवर की तीसरी गेंद पर सुरेश रैना के रूप में तीसरा झटका लगा. रैना केवल दो रन ही बना पाये. रैना को होल्डर ने पग बाधा आउट किया. रैना के आउट होने के बाद रायडू बल्लेबाजी के लिए आये हैं.
चेन्नई को दूसरा झटका, मोईन अली 17 रन बनाकर आउट, CSK 103/2 (14.4)
चेन्नई को 15वें ओवर की चौथी गेंद पर दूसरा झटका लगा. मोईन अली 17 गेंदों में 17 रन बनाकर राशिद खान की गेंद पर आउट हुए. मोईन के आउट होने के बाद सुरेश रैना नये बल्लेबाज के रूप में क्रीज पर उतरे हैं.
चेन्नई को पहला झटका, गायकवाड़ 45 रन बनाकर आउट
चेन्नई को 11वें ओवर की पहली गेंद पर पहला झटका लगा. गायकवाड़ 38 गेंदों में 4 चौके और दो छक्के की मदद से 45 रन बनाकर होल्डर के शिकार हुए. गायकवाड़ का कैच विलियमसन ने लपका. चेन्नई का स्कोर इस समय एक विकेट पर 75 रन है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए