Cricket World Cup 2023: जीतने वाली टीम बनेगी करोड़पति, आईसीसी ने की पुरस्कारों की घोषणा, जानें…

Updated:
विज्ञापन
Cricket World Cup 2023: जीतने वाली टीम बनेगी करोड़पति, आईसीसी ने की पुरस्कारों की घोषणा, जानें…

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के पुरस्कारों की घोषणा कर दी है. सभी टीमों के लिए कुछ न कुछ नकद पुरस्कार रखे गये हैं. विजेता टीम के सभी खिलाड़ी करोड़पति बन जाएंगे. ग्रुप चरण के मुकाबले जीतने वाली टीमों को भी नकद पुरस्कार दिये जाएंगे.

विज्ञापन

पांच अक्टूबर से भारत में शुरू हो रहे आईसीसी वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 जीतने वाली टीम मालामाल होगी. आईसीसी विजेता टीम पर धनों की वर्षा करने को तैयार है. इसी कड़ी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने शुक्रवार को कहा कि आगामी एकदिवसीय विश्व कप के विजेता को 40 लाख डॉलर (लगभग 33.17 करोड़ रुपये) का जबकि उपविजेता को 20 लाख डॉलर (लगभग 16.58 करोड़ रुपये) का पुरस्कार मिलेगा.

आईसीसी ने प्राइज मनी की घोषणा की

आईसीसी ने अगले महीने से शुरू होने वाली वर्ल्ड कप 2023 में खेले जाने वाले सभी 48 मैच के लिए पुरस्कार राशि और प्रोत्साहन राशि की घोषणा की. सेमीफाइनल में हार का सामना करने वाली दोनों टीमों को एक समान आठ लाख डॉलर (लगभग 6.63 करोड़ रुपये) मिलेंगे. नॉकआउट चरण में पहुंचने में नाकाम रहने वाली टीमों को एक लाख डॉलर (लगभग 82 लाख रुपये) मिलेंगे. ग्रुप चरण के मैचों के विजेता को 40,000 डॉलर (लगभग 33.17 लाख रुपये) का पुरस्कार मिलेगा.

Also Read: World Cup 2023 के लिए पाकिस्तान की टीम का ऐलान, ये बड़ा स्टार बाहर, हसन अली की वापसी

कुल एक करोड़ डॉलर के हैं पुरस्कार

आईसीसी इस टूर्नामेंट के दौरान एक करोड़ डॉलर (लगभग 82.93 करोड़ रुपये) विजेता टीमों के पुरस्कार पर खर्च करेगा. क्रिकेट की शीर्ष संस्था ने टूर्नामेंट को खिलाड़ियों और प्रशंसकों दोनों के लिए अधिक प्रतिस्पर्धी और मनोरंजक बनाने के लिए यह निर्णय लिया है. विश्व कप भारत में पांच अक्टूबर से 19 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा. इसमें 45 लीग मैच और तीन नॉकआउट मैच होंगे. यह पुरुष वनडे विश्व कप का 13वां चरण होगा

ये है प्राइज मनी

  • वर्ल्ड चैंपियन : 40 लाख डॉलर (लगभग 33.17 करोड़ रुपये)

  • उपविजेता : 20 लाख डॉलर (लगभग 16.58 करोड़ रुपये)

  • सेमीफाइनल में हारने वाली दो टीमें : 8-8 लाख डॉलर (लगभग 6.63 करोड़ रुपये)

  • सुपर चार में नहीं पहुंचने वाली 6 टीमें : एक लाख डॉलर (लगभग 82 लाख रुपये)

  • ग्रुप चरण के मैच की विजेता टीम : 40,000 डॉलर (लगभग 33.17 लाख रुपये)

  • ———————————————————————

  • कुल पुरस्कार राशि : एक करोड़ डॉलर (लगभग 82.93 करोड़ रुपये)

Also Read: Cricket World Cup: ऑस्ट्रेलियाई टीम ने नयी जर्सी का किया अनावरण, सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

ये 10 टीमें लेंगी हिस्सा

  • भारत

  • अफगानिस्तान

  • ऑस्ट्रेलिया

  • बांग्लादेश

  • इंग्लैंड

  • न्यूजीलैंड

  • पाकिस्तान

  • दक्षिण अफ्रीका

  • श्रीलंका

  • नीदरलैंड.

वर्ल्ड कप 2023 का पूरा शेड्यूल

  • 5 अक्टूबर – इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड – अहमदाबाद

  • 6 अक्टूबर – पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड – हैदराबाद

  • 7 अक्टूबर – बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान – धर्मशाला

  • 7 अक्टूबर – दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका – दिल्ली

  • 8 अक्टूबर – भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया – चेन्नई

  • 9 अक्टूबर – न्यूजीलैंड बनाम नीदरलैंड – हैदराबाद

  • 10 अक्टूबर – इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश – धर्मशाला

  • 10 अक्टूबर – पाकिस्तान बनाम श्रीलंका – हैदराबाद

  • 11 अक्टूबर – भारत बनाम अफगानिस्तान – दिल्ली

  • 12 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका – लखनऊ

  • 13 अक्टूबर – न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश – चेन्नई

  • 14 अक्टूबर – भारत बनाम पाकिस्तान – अहमदाबाद

  • 15 अक्टूबर – इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान – दिल्ली

  • 16 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका – लखनऊ

  • 17 अक्टूबर – दक्षिण अफ्रीका बनाम नीदरलैंड – धर्मशाला

  • 18 अक्टूबर – न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान – चेन्नई

  • 19 अक्टूबर – भारत बनाम बांग्लादेश – पुणे

  • 20 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान – बेंगलुरु

  • 21 अक्टूबर – इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका – मुंबई

  • 21 अक्टूबर – नीदरलैंड बनाम श्रीलंका – लखनऊ

  • 22 अक्टूबर – भारत बनाम न्यूजीलैंड – धर्मशाला

  • 23 अक्टूबर – पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान – चेन्नई

  • 24 अक्टूबर – दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश – मुंबई

  • 25 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड – दिल्ली

  • 26 अक्टूबर – इंग्लैंड बनाम श्रीलंका – बेंगलुरु

  • 27 अक्टूबर – पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका – चेन्नई

  • 28 अक्टूबर – नीदरलैंड बनाम बांग्लादेश – कोलकाता

  • 28 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड – धर्मशाला

  • 29 अक्टूबर – भारत बनाम इंग्लैंड – लखनऊ

  • 30 अक्टूबर – अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका – पुणे

  • 31 अक्टूबर – पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश – कोलकाता

  • 1 नवंबर – न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका – पुणे

  • 2 नवंबर – भारत बनाम श्रीलंका – मुंबई

  • 3 नवंबर – नीदरलैंड बनाम अफगानिस्तान – लखनऊ

  • 4 नवंबर – इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया – अहमदाबाद

  • 4 नवंबर – न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान – बेंगलुरु

  • 5 नवंबर – भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका – कोलकाता

  • 6 नवंबर – बांग्लादेश बनाम श्रीलंका – दिल्ली

  • 7 नवंबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान – मुंबई

  • 8 नवंबर – इंग्लैंड बनाम नीदरलैंड – पुणे

  • 9 नवंबर – न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका – बेंगलुरु

  • 10 नवंबर – दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान – अहमदाबाद

  • 11 नवंबर – इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान – कोलकाता

  • 11 नवंबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश – पुणे

  • 12 नवंबर – भारत बनाम नीदरलैंड – बेंगलुरु

  • 15 नवंबर – सेमी फाइनल 1 – मुंबई

  • 16 नवंबर – सेमी फाइनल 2 – कोलकाता

  • 19 नवंबर – फाइनल – अहमदाबाद

विज्ञापन
अमलेश नंदन सिन्हा

लेखक के बारे में

By अमलेश नंदन सिन्हा

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola