Coronavirus: मास्क पहने नजर आये विराट कोहली, लोगों से कही ये खास बात

Updated:
विज्ञापन
Coronavirus: मास्क पहने नजर आये विराट कोहली, लोगों से कही ये खास बात

Coronavirus: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि मजबूत बने रहिये और सभी ऐहतियाती कदम उठाकर कोविड-19 से बचें.

विज्ञापन

कोरोना वायरस का खतरा भारत में बढ़ता जा रहा है. देश में इस वायरस की चपेट में आकर जहां दो लोग जान गंवा चुके हैं, वहीं 80 से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हैं. कोरोना वायरस से जागरुक करने के लिए बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट तक के सितारे लोगों को सलाह देते नजर आ रहे हैं. इन सितारों में एक नाम क्रिकेटर विराट कोहली का भी जुड़ गया है.

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कोरोना वायरस महामारी से बचने के लिये देशवासियों को सभी जरूरी ऐहतियात बरतने का संदेश दिया जिससे पूरी दुनिया में 5000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. भारत में भी वायरस का खतरा बढ़ रहा है जिसके कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे शृंखला और इंडियन प्रीमियर लीग सहित सभी खेल गतिविधियां निलंबित कर दी गयी हैं.

कोहली ने शनिवार को ट्वीट किया- मजबूत बने रहिये और सभी ऐहतियाती कदम उठाकर कोविड-19 से बचें. सुरक्षित रहिये, सतर्क रहिये और सबसे अहम बात है कि उपचार से बेहतर है बचाव करना. सभी अपना ध्यान रखिये. आपको बता दें कि शुक्रवार को कोहली मास्क पहने कैमरे में कैद किये गये थे.

दरअसल टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली मास्क लगाये लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर नजर आये. यह तसवीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. कोहली सीरीज के दूसरे वनडे इंटरनेशनल के लिए अपनी टीम के साथियों संग पहुंचे लेकिन बाद में इस सीरीज के शेष दोनों मैचों को रद्द कर दिया गया.

ऑस्ट्रेलिया vs न्यूजीलैंड शृंखला रद्द

इधर , कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच चैपल-हैडली वनडे शृंखला के बचे हुए दो मैच शनिवार को रद्द कर दिये गये. बताया जा रहा है कि मेहमान टीम को कोरोना वायरस महामारी के चलते यात्रा संबंधित नयी पांबदियों से बचने लिये जल्दी स्वदेश रवाना होना होगा. क्रिकेट ऑस्ट्रेलया ने अपने एक बयान में कहा कि न्यूजीलैंड सरकार की ताजा यात्रा पांबदियों को देखते हुए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को सलाह दी गयी कि न्यूजीलैंड टीम तुरंत स्वदेश लौट जायेगी.

भारत और दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज रद्द

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच लखनऊ और कोलकाता में होने वाले आखिरी दो एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच कोरोना वायरस के कहर के कारण शुक्रवार को रद्द कर दिये गये. इस वैश्विक महामारी के कारण विश्व भर में अभी तक कई खेल प्रतियोगिताएं रद्द कर दी गयी हैं. बीसीसीआइ अधिकारी ने कहा कि आइपीएल को स्थगित कर दिया गया है और इस समय ही समझदारी है कि इस सीरीज को रद्द कर दिया जाये. देश गंभीर महामारी का सामना कर रहा है.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola