ePaper

कोच रवि शास्त्री ने की रहाणे और विराट की कप्तानी की तुलना, रहाणे की तारीफ में कही ये बात...

Updated at : 29 Dec 2020 2:06 PM (IST)
विज्ञापन
कोच रवि शास्त्री ने की रहाणे और विराट की कप्तानी की तुलना, रहाणे की तारीफ में कही ये बात...

भारतीय क्रिकेट टीम के कोच (Indian cricket team coach) रवि शास्त्री (Ravi Shastri) ने कहा है कि एक कप्तान के रूप में रहाणे (ajinkya rahane) और कोहली (Virat kohli) दोनों ही मैच को बखूबी समझते हैं, लेकिन दोनों का अंदाज बिलकुल अलहदा है.

विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट टीम के कोच (Indian cricket team coach) रवि शास्त्री (Ravi Shastri) ने कहा है कि एक कप्तान के रूप में रहाणे (ajinkya rahane) और कोहली (Virat kohli) दोनों ही मैच को बखूबी समझते हैं, लेकिन दोनों का अंदाज बिलकुल अलहदा है.

भारतीय टीम द्वारा आज आस्ट्रेलिया पर शानदार तरीके से जीत दर्ज करने के बाद कोच रवि शास्त्री ने टीम के खिलाड़ियों को बधाई दी और उनकी उपलब्धियों की चर्चा भी की. इसी क्रम में उन्होंने कहा कि अजिंक्य रहाणे एक ‘चालाक कप्तान’ है जो शांत तो रहता है लेकिन वह अंदर ही अंदर अपनी तैयारी करता रहता है. वह अपनी तैयारियों में मैच को बखूबी समझता है.

वहीं विराट कोहली काफी आक्रामक कप्तान है, वह जुनूनी है हालांकि वह भी उसी क्षमता से मैच को समझता है जिससे रहाणे समझते हैं. उसने अपनी आक्रामक कप्तानी से कई बार भारत को जीत दिलायी है और वह एक बेहतरीन कप्तान हैं.

शास्त्री ने दूसरे टेस्ट में आठ विकेट से मिली जीत के बाद रहाणे की कप्तानी की खूब तारीफ की. उन्होंने कहा रहाणे के शांत स्वभाव से नये खिलाड़ियों और गेंदबाजों को मदद मिली . उमेश यादव के चोटिल होने के बावजूद रहाणे घबराया नहीं और यह उसकी कप्तानी की खासियत है. अजिंक्य चुपचाप तैयारी करता है लेकिन उसे पता है कि वह क्या चाहता है .


Also Read: धौनी के बाद अजिंक्य रहाणे दूसरे ऐसे भारतीय कप्तान बने जिसने किया ये कमाल…

शास्त्री ने रहाणे के शतक को दूसरे टेस्ट का निर्णायक मोड़ बताते हुए कहा कि उन्होंने बहुत ही संयम के साथ बल्लेबाजी की. शास्त्री ने मोहम्मद सिराज और शुभमन गिल की भी तारीफ की और कहा कि पहले ही मैच में उनदोनों ने जिस तरह की मैच्युरिटी दिखाई वह विरले देखने को मिलता है.

Posted By : Rajneesh Anand

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola