चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर मालामाल हुए भारतीय खिलाड़ी, हारने वाले न्यूजीलैंड को भी मिले इतने करोड़ रुपये

Champions Trophy 2025: Team India
Champions Trophy 2025 prize money: चैपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद टीम इंडिया का हरेक खिलाड़ी करोड़पति हो गया है. जीतने वाली टीम को इनामी राशि के रूप में 19 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि दी जानी है. हर टीम को करोड़ों रुपये मिलेंगे.
Champions Trophy 2025 prize money: भारत ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर इस ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया है. भारत ने 12 साल बाद दूसरी बार यह ट्रॉफी जीती है. एक रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने मजबूत न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया. 252 रनों के लक्ष्य को भारत ने 49 ओवर में हासिल कर लिया. रोहित शर्मा ने 76 रनों की कप्तानी पारी खेली और जीत की नींव रखी. इसके बाद शुभमन गिल, केएल राहुल, अक्षर पटेल और श्रेयस अय्यर ने भी उपयोगी पारियां खेली. इस जीत में सबसे बड़ा हाथ भारतीय गेंदबाजों का रहा, जिन्होंने न्यूजीलैंड को 251 के स्कोर पर रोक दिया. ट्रॉफी जीतने वाली टीम इंडिया को करोड़ों रुपये इनाम में मिले हैं. हारने वाली न्यूजीलैंड की टीम भी करोड़पति बन गई है.
19 करोड़ रुपये से ज्यादा इनामी राशि मिलेगी टीम इंडिया को
मेन इन ब्लू को विजेता की ट्रॉफी के अलावा 2.24 मिलियन डॉलर (19.45 करोड़ रुपये) मिले, जबकि उपविजेता न्यूजीलैंड को 1.12 मिलियन डॉलर (9.72 करोड़ रुपये) का पुरस्कार दिया गया. सेमीफाइनल में हारने वाली ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका को 560,000 डॉलर (4.86 करोड़ रुपये) नकद इनाम के रूप में मिले. पांचवें और छठे स्थान पर रहने वाली अफगानिस्तान और बांग्लादेश को 350,000 डॉलर (3.04 करोड़ रुपये) मिलेंगे. सातवें और आठवें स्थान पर रहने वाली पाकिस्तान और इंग्लैंड को 140,000 डॉलर (1.21 करोड़ रुपये) मिलेंगे.
| Position | Prize Money (US$) |
| विजेता | $2.24 million |
| उपविजेता | $1.12 million |
| सेमीफाइनल में हारने वाली टीम | $560,000 each |
| पांचवें और छठे नंबर पर रहने वाली टीम | $350,000 each |
| सातवें और आठवें नंबर पर रहने वाली टीम | $140,000 each |
| भाग लेने वाली हर टीम | $125,000 each |
| ग्रुप स्टेज मैच जीतने वाली टीम | $34,000 per win |
भारत का हर खिलाड़ी बना करोड़पति
इसके अलावा, टूर्नामेंट के ग्रुप चरण में प्रत्येक जीत पर टीम को 34,000 डॉलर (29.5 लाख रुपये) और टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली प्रत्येक टीम को 125,000 डॉलर (1.08 करोड़ रुपये) की राशि मिलना सुनिश्चित है. 2025 चैंपियंस ट्रॉफी की कुल पुरस्कार राशि 6.9 मिलियन डॉलर (59.9 करोड़ रुपये) है, जो टूर्नामेंट के 2017 संस्करण से 53 प्रतिशत अधिक है. इस हिसाब से भारत के प्रत्येक खिलाड़ी को करोड़ों रुपये नकद पुरस्कार के रूप में मिलेंगे.
ये भी पढ़ें…
क्या चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल होगा रोहित शर्मा का आखिरी वनडे? गिल के बयान से मची खलबली
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




