चहल ने रोहित शर्मा की लड़की वाली तस्वीरें शेयर कर किया ट्रोल, यूजर्स ने ऐसे की खिंचाई

युजवेन्द्र चहल ने रोहित शर्मा को ट्रोल करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें वो रोहित शर्मा की एक लड़की वाली तस्वीरें शेयर की है.
भारत के स्पिनर युजवेन्द्र चहल इन दिनों सोशल मीडिया पर खासा ऐक्टिव रह रहे हैं और दूसरे खिलाड़ियों के साथ कई बार हंसी मजाक वाले किस्से शेयर करते रहते हैं, और वैसे भी चहल हमेशा मजाक के मूड में ही दिखाई पड़ते हैं, चाहे वो ग्राउन्ड के बाहर हो या फिर ग्राउन्ड के अंदर.
उनके इसी मजाक की वजह से ही गेल ने एक बार उसे ब्लॉक करने की धमकी दे डाली थी. हालांकि उन्होंने यह बातें मजाक में ही कही थी. अभी चहल एक बार फिर अपने मजकिया लहजे को लेकर चर्चा में हैं.
दरअसल उन्होंने रोहित शर्मा को ट्रोल करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें वो रोहित शर्मा की एक लड़की वाली तस्वीरें शेयर की है.
उनके ठीक बगल में ही रोहित शर्मा की भी फोटो है. उस लड़की की तस्वीरें हू ब हू रोहित की तरह ही दिखाई पड़ रही है, ये पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने एक कैप्शन लिखा है ‘ सो क्यूट लुकिंग रोहित भैया,
So cute u looking Rohitaaaaaa Sharammaaaaa bhaiya @ImRo45 ❤️🤣🤣🙈🙈👀👀 pic.twitter.com/HxftQD3Qer
— Yuzvendra Chahal (@yuzi_chahal) June 18, 2020
तस्वीर में लड़की की स्माइल भी रोहित की तरह ही नजर आ रही है. हालांकि रोहित ने अभी तक चहल के इस ट्रोल पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. लेकिन यूजर उनके इस पोस्ट पर कई तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं, देवासिस सारंगी ने चहल के इस ट्वीट का जवाब देते हुए टीम इंडिया की लड़की वाली तस्वीरें शेयर की, जिसमें विराट से लेकर धौनी भी मौजूद हैं.
Aapki v dekh lo.. last row me pehle aap hi ho😅😅👌👌❤❤😍😍 pic.twitter.com/aOr6D4d7Ff
— Debashis Sarangi (@dev12yuvi) June 18, 2020
साथ ही उन्होंने भी एक कैप्शन लिखते हुए कहा है कि आप भी अपनी तस्वीरें देख लें. जबकि दूसरे ट्विटर यूजर ने रोहित की एक तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है कि क्या तकलीफ है इस सज्जन को. उस तस्वीर में रोहित पीएम मोदी के कपड़ों में दिखाई पड़ रहे हैं, उनके ड्रेस पर कमल फूल के निशान का लोगो भी लगा हुआ है.
😷 @ImRo45 rn – pic.twitter.com/S7j2B17pip
— thejadooguy (@JadooShah) June 18, 2020
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




