ePaper

BGT: बीच मैदान पर लाबुशेन से भिड़ गए सिराज, विराट कोहली ने डाला आग में घी

Updated at : 22 Nov 2024 11:06 PM (IST)
विज्ञापन
BGT: Mohammed Siraj and Virat Kohli

BGT: Mohammed Siraj and Virat Kohli

BGT: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पहले मैच का पहला दिन तेज गेंदबाजों के नाम रहा. भारतीय पारी 150 के स्कोर पर सिमट गई. उसके बाद जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में भारतीय गेंदबाजों ने मेजबान को 67/7 पर ला दिया. पहले दिन 17 विकेट गिरे.

विज्ञापन

BGT: पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट के पहले दिन शुक्रवार को मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) और मार्नस लाबुशेन के बीच मैदान पर तीखी नोकझोंक हुई. ऑस्ट्रेलियाई पारी के 13वें ओवर में, लाबुशेन ने गेंद को शरीर पर लगने के बाद अपने पैरों से डिफ्लेक्ट किया. उन्हें लगा कि गेंद स्टंप्स की तरफ जा सकती है. उनकी यह हरकत सिराज को पसंद नहीं आई. भारतीय तेज गेंदबाज को लगा कि यह एक रन आउट का मौका है. सिराज ने सीधे लाबुशेन को कुछ बोला. इसके बाद दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई.

BGT: विराट कोहली ने भी निकाली भड़ास

आग में घी डालने का काम विराट कोहली ने किया. वह स्टंप की ओर बढ़े, फील्डर से गेंद ली और लाबुशेन और सिराज के बीच हुए मैच के दौरान आक्रामक तरीके से स्टंप से बेल्स गिरा दी. कोहली के हाव-भाव का एक हिस्सा लाबुशेन का कैच दूसरी स्लिप में छोड़ने की निराशा से भी जुड़ा हो सकता है, जब वह 0 पर बल्लेबाजी कर रहे थे. खैर, कोहली का चूका हुआ मौका महंगा साबित नहीं हुआ, क्योंकि लैबुशेन ने 52 गेंदों पर सिर्फ 2 रन बनाए और सिराज की गेंद पर आउट हो गए. सिराज और लाबुशेन के बीच बहस इंटरनेट पर वायरल हो गई.

BGT: केएल राहुल पर जुर्माना लगा सकता है ICC, विवादित आउट होने के बाद दिखाया था गुस्सा

BGT: जसप्रीत बुमराह ने चटकाए 4 विकेट तो पत्नी संजना गणेशन ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

BGT: भारतीय तेज गेंदबाजों का जलवा

लाबुशेन सिराज का दूसरा शिकार बनें. उनका पहला विकेट मिशेल मार्श का था, जब ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ने थर्ड स्लिप में केएल राहुल को कैच थमा दिया. सिराज ने दिन का अंत 2/17 के आंकड़े के साथ किया. कप्तान जसप्रीत बुमराह और साथी तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने मिलकर ऑस्ट्रेलिया को स्टंप्स तक 67/7 पर ला दिया. बुमराह ने 4 विकेट चटकाए और हर्षित को करियर का पहला विकेट मिला. जोश हेजलवुड, मिशेल मार्श, पैट कमिंस और मिशेल मार्श ने पहले दो सत्रों में भारत को 150 रन पर आउट कर दिया.

BGT: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत (प्लेइंग इलेवन) : केएल राहुल, यशस्वी जयसवाल, देवदत्त पडिक्कल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, नीतीश रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह (कप्तान), मोहम्मद सिराज.
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन) : उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola