World Cup 2023: भारत के साथ भिड़ंत से पहले श्रीलंका ने किया इंग्लैंड का बुरा हाल, बना डाला अनोखा रिकॉर्ड

Updated:
विज्ञापन
World Cup 2023: भारत के साथ भिड़ंत से पहले श्रीलंका ने किया इंग्लैंड का बुरा हाल, बना डाला अनोखा रिकॉर्ड

Bengaluru: Sri Lanka’s batters Sadeera Samarawickrama and Pathum Nissanka with England’s Dawid Malan at the end of the ICC Men’s Cricket World Cup 2023 match between England and Sri Lanka, at M. Chinnaswamy Stadium, in Bengaluru, Thursday, Oct. 26, 2023. Sri Lanka won by 8 wickets. (PTI Photo/Shailendra Bhojak)(PTI10_26_2023_000375B)

वर्ल्ड कप में श्रीलंका ने इंग्लैंड को लगातार पांचवीं बार हराया. श्रीलंका 2003 के बाद से आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में अबतक नहीं हारा. हालांकि दोनों टीमों के बीच अबतक कुल 13 मुकाबले हुए हैं, जिसमें श्रीलंका ने 7 और इंग्लैंड ने 6 मैच जीते हैं.

विज्ञापन
undefined

वर्ल्ड कप 2023 में लगातार पांच मैच जीतने के बाद भारतीय टीम की अगली भिड़ंत गत चैंपियन इंग्लैंड के साथ रविवार 29 अक्टूबर को होगी. लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले जाने वाले मुकाबले से पहले इंग्लैंड टीम को बेंगलुरु में श्रीलंका के हाथों करारी हार मिली है. श्रीलंका ने इंग्लैंड को 8 विकेट से रौंद डाला और वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी संभावना को जीवंत रखा है.

undefined

वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ श्रीलंका ने लगाया जीत का पंच

वर्ल्ड कप में श्रीलंका ने इंग्लैंड को लगातार पांचवीं बार हराया. श्रीलंका 2003 के बाद से आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में अबतक नहीं हारा. हालांकि दोनों टीमों के बीच अबतक कुल 13 मुकाबले हुए हैं, जिसमें श्रीलंका ने 7 और इंग्लैंड ने 6 मैच जीते हैं. इंग्लैंड ने श्रीलंका को वर्ल्ड कप में आखिरी बार 1999 में लंदन में 8 विकेट से हराया था. उसके बाद से श्रीलंका की टीम ने पांच मैचों में अंग्रेजों को हराया.

undefined

पिछले 5 विश्व कप मैचों में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका

2007 – श्रीलंका 2 रन से जीता

2011 – श्रीलंका 10 विकेट से जीता

2015 – श्रीलंका 9 विकेट से जीता

2019 – श्रीलंका 20 रन से जीता

2023 – श्रीलंका 8 विकेट से जीता*

undefined

इंग्लैंड का सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना टूटा

श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में 8 विकेट से मिली शर्मनाक हार के बाद इंग्लैंड का वर्ल्ड कप 2023 में आगे का सफर आसान नहीं रहा. उसका सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना भी टूट चुका है. 5 मैचों में उसे केवल एक मैच में जीत मिली है, बाकी के सभी चार मैचों में उसे करारी हार का सामना करना पड़ा. इस तरह से इंग्लैंड के केवल 2 अंक हैं और प्वाइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर पहुंच गया है. उसे और चार मैच खेलने हैं, अगर इंग्लिश टीम बाकी के चारों मैच जीत भी जाती है, तो उसका सेमीफाइनल में पहुंचना मुश्किल है, क्योंकि उसके केवल 10 अंक होंगे और सेमीफाइनल में कम से कम 14 अंक होना किसी भी टीम के लिए जरूरी है.

undefined

इंग्लैंड के खिलाफ भारत का पलड़ा भारी

इकाना स्टेडियम में खेले जाने वाले मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ भारत का पलड़ा भारी दिख रहा है. भारतीय टीम के लिए वर्ल्ड कप 2023 अबतक शानदार रहा है. भारत एक मात्र टीम है, जिसने अपने सारे पांच मुकाबले जीते हैं और 10 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर बनी हुई है. भारतीय टीम के बल्लेबाज और गेंदबाज शानदार फॉर्म में हैं और बड़ी से बड़ी टीम को धूल चटाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola