कोरोना के साए में होगा भारत-वेस्टइंडीज सीरीज, मेजबानी को लेकर बीसीसीआई ले सकता है बड़ा फैसला

Abu Dhabi: Ishan Kishan of Mumbai Indians plays a shot during the Indian Premier League cricket match between Mumbai Indians and Sunrisers Hyderabad, at the Sheikh Zayed Stadium in Abu Dhabi, UAE, Friday, Oct. 8, 2021. (PTI Photo/Sportzpics)(PTI10_08_2021_000197B)
6 फरवरी से भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे और टी-20 मैचों की सीरीज शूरू होने वाली है. देश में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के कारण आयोजन सथल कम हो सकते हैं. आने वाले दिनों में बीसीसीआई इस पर फैसला ले सकता है.
नयी दिल्ली : देश भर में तेजी से बढ़ रहे कोरोनावायरस संक्रमण के मामलों के बीच फरवरी में भारत वेस्टइंडीज की मेजबानी करेगा. कोरोना के बढ़ते मामले बीसीसीआई को वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी सफेद गेंद की सीरीज के लिए आयोजन स्थलों की संख्या कम करने के लिए मजबूर कर सकते हैं. हालांकि बीसीसीआई ने इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है.
देश में कोरोना वायरस की तीसरी लहर तेजी से जोर पकड़ रही है और कई राज्यों ने संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए वीकेंड लॉकडाउन समेत कई पाबंदियां लागू की हैं. भारत और वेस्टइंडीज के बीच आगामी 6 फरवरी से अहमदाबाद में पहले वनडे के साथ सीरीज की शुरुआत होगी. वेस्टइंडीज को भारत में तीन वनडे मैच कई टी-20 इंटरनेशनल खेलने हैं.
बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि अब तक कुछ भी तय नहीं किया गया है. हम स्थिति पर नजर रख रहे हैं और हम उचित समय पर फैसला करेंगे. मैच अहमदाबाद के अलावा, जयपुर (9 फरवरी), कोलकाता (12 फरवरी), कटक (15 फरवरी) विशाखापत्तनम (18 फरवरी) और तिरुवनंतपुरम (20 फरवरी) में खेले जाने हैं.
देश में कोविड-19 की मौजूदा स्थिति को देखते हुए, बोर्ड बहुत अधिक यात्रा से बचने के लिए तीन केंद्रों पर छह खेलों की मेजबानी कर सकता है. क्योंकि अधिक यात्रा से खिलाड़ियों के संक्रमण की चपेट में आने की संभावना है. एक फरवरी को अहमदाबाद में उतरने के बाद वेस्टइंडीज टीम को तीन दिन के आइसोलेशन से गुजरना होगा. 6 फरवरी को मोटेरा में पहले वनडे के साथ सीरीज की शुरुआत होगी.
Also Read: Virat Kohli: विराट कोहली की मुश्किलें बढ़ी, बीसीसीआई विवाद के बाद सामने आये बड़ी समस्या
सीरीज शुरू होने से पहले 4 और 5 फरवरी को अभ्यास सत्र का भी आयोजन होगा. बीसीसीआई को हाल ही में देश भर में कोरोनावायरस संक्रमण के मामलों में तेजी से हो रही बढ़ोतरी के कारण रणजी ट्रॉफी और कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी सहित प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट स्थगित करने पड़े हैं. हालांकि सौरव गांगुली ने राज्य संघों को आश्वस्त किया है कि घरेलू सीरीज के लिए नये शेड्यूल जारी किये जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




