टी- 20 विश्व कप के आयोजन के पक्ष में नहीं है ऑस्ट्रेलिया का ये बल्लेबाज
Author : Sameer Oraon Published by : Prabhat Khabar Updated At : 28 Apr 2020 3:42 PM
ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज क्रिस लिन का मानना है कि इस साल उनके देश में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार टी20 विश्व कप का आयोजन नहीं होना चाहिए
ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज क्रिस लिन का मानना है कि इस साल उनके देश में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार टी20 विश्व कप का आयोजन नहीं होना चाहिए क्योंकि कोविड-19 महामारी को देखते हुए मेहमान टीमों के लिए चीजों का इंतेजाम करना बुरे सपने की तरह होगा. तीस साल के इस बल्लेबाज ने कहा कि प्रशासक इस संकट की भयावहता को स्वीकार करके अच्छा काम करेंगे जिसके कारण दुनिया भर में दो लाख से अधिक लोगों की जान जा चुकी है.
लिन ने ‘फाक्स स्पोर्ट्स’ से कहा, ‘‘मेरा निजी नजरिया है कि नहीं (टी20 विश्व कप का आयोजन नहीं होना चाहिए. ” टी20 विश्व कप का आयोजन अक्टूबर-नवंबर में आस्ट्रेलिया में होना है लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए इस प्रतियोगिता के लेकर अनिश्चितता बनी हुई है. लिन ने कहा, ‘‘बेशक हम प्रार्थना कर रहे हैं कि इसका आयोजन हो लेकिन हमें उसका सामना करना होगा जो हमारे सामने होगा. ” लिन ने इसके बाद उन चुनौतियों का जिक्र किया जिनका सामना आयोजकों को टूर्नामेंट का आयोजन करने की स्थिति में करना पड़ सकता है.
उन्होंने कहा, ‘‘दुनिया भर से यहां टीमों को बुलाना बुरे सपने की तरह हो सकता है. ” इस बल्लेबाज ने कहा, ‘‘होटल, यात्रा, टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले हफ्तों तक टीमों को होटल में रखना, ये चीजें काफी मुश्किल हो सकती हैं. ” इस महामारी के कारण ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के वेतन में कटौती की संभावना के बारे में पूछे जाने पर लिन ने कहा, ‘‘किसी को भी वेतन में कटौती पसंद नहीं है लेकिन मुझे लगता है कि खेल की बेहतरी के लिए आपको वास्तविकता का सामना करना पड़ेगा. ”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










