ePaper

AUS vs PAK: कामरान गुलाम ने पैट कमिंस को चिढ़ाया, अगली ही गेंद पर हो गए आउट, वीडियो

Updated at : 04 Nov 2024 7:46 PM (IST)
विज्ञापन
AUS vs PAK: कामरान गुलाम ने पैट कमिंस को चिढ़ाया, अगली ही गेंद पर हो गए आउट, वीडियो

AUS vs PAK: Pat Cummins and Kamran Ghulam

AUS vs PAK: पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अपने पहले वनडे मुकाबले में 2 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है. कप्तान पैट कमिंस ने गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन किया और अपनी टीम को सीरीज में बढ़त दिला दी.

विज्ञापन

AUS vs PAK: कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) के ऑलराउंडर प्रदर्शन से ऑस्ट्रेलिया ने सोमवार को अपने घरेलू मैदान पर पाकिस्तान को 2 विकेट से हरा दिया है. तीन मैचों की वनडे सीरीज में कंगारुओं ने 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है. मैच के दौरान एक मजेदार वाकया कैमरे में कैद हो गया और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इंग्लैंड के खिलाफ अपने पहले टेस्ट मैच में शानदार शतक लगाने वाले पाकिस्तानी स्टार कामरान गुलाम ने बल्लेबाजी करते समय कमिंस को चिढ़ाने का प्रयास किया और कमिंस ने अगली ही गेंद पर उनको पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. कामरान पहले मैच में 6 गेंदों पर सिर्फ 5 रन ही बना पाए.

AUS vs PAK: पैट कमिंस ने की कमाल की गेंदबाजी

पैट कमिंस ने कामरान गुलाम को एक ऐसी गेंद पर आउट कर दिया, जिसे खेल पाना काफी मुश्किल था. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा शेयर किए गए वीडियो में गुलाम ने 19वें ओवर की 5वीं गेंद पर कमिंस को चिढ़ाने की कोशिश की. कमिंस ने पाकिस्तानी स्टार की हरकतों का जवाब मुस्कुराकर दिया. अगली ही गेंद पर तेज गेंदबाज ने एक शानदार बाउंसर फेंकी जिसका कामरान के पास कोई जवाब नहीं था. गेंद कामरान के दस्तानों को छूती हुई विकेटकीपर के हाथों में चली गई. केवल 5 रन के निजी स्कोर पर गुलाम को पवेलियन लौटना पड़ा.

BGT2024-25: 10 साल से भारत से हार रही कंगारू टीम, कमिंस बोले अबकी बार हम जरूर जीतेंगे

AUS vs PAK: रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 2 विकेट से हराया

AUS vs PAK: सबसे अधिक 44 रन रिजवान ने बनाए

मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने 33 रन देकर 3 विकेट चटकाए और ऑस्ट्रेलिया ने एमसीजी पर पाकिस्तान को 203 के स्कोर पर ढेर कर दिया. नवनियुक्त कप्तान मोहम्मद रिजवान ने मेहमान टीम के लिए सर्वाधिक 44 रन बनाए. हालांकि सटीक गेंदबाजी के सामने वे संघर्ष करते रहे और 47वें ओवर में पूरी टीम ऑल आउट हो गई. स्टार्क ने तीसरे ओवर में ही सैम अयूब के स्टंप उखाड़ दिए. पूर्व कप्तान बाबर आजम इसके बाद क्रीज पर आए.

AUS vs PAK: 2 विकेट से जीता ऑस्ट्रेलिया

बाबर अच्छी फॉर्म में थे और उन्होंने रिजवान के साथ 39 रन जोड़े. लेकिन स्पिनर एडम जंपा गेंदबाजी करने आए और अपनी चौथी गेंद पर आजम को 37 के स्कोर पर आउट करके इस साझेदारी को तोड़ दिया. इसके बाद रिजवान पार्ट टाइम स्पिनर मार्नस लाबुशेन की गेंद पर स्वीप करने के प्रयास में इंग्लिस को कैच दे बैठे. शाहीन शाह अफरीदी ने मनोरंजक 24 रन बनाए. नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए नसीम शाह ने महत्वपूर्ण 40 रन जोड़े, जिसमें चार छक्के शामिल थे. ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट के नुकसान पर 33.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया और यह मुकाबला जीत लिया.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola