BGT2024-25: 10 साल से भारत से हार रही कंगारू टीम, कमिंस बोले अबकी बार हम जरूर जीतेंगे
Pat Cummins. Image Credit: Pat Cummins (X)
BGT2024-25: ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने हाल ही अपनी किताब का विमोचन किया. कमिंस ने TESTED नाम से अपनी किताब लांच की. इस मौके पर उन्होंने काफी बातें कीं. भारत के साथ आगामी सीरीज टीम इंडिया के खिलाफ अपनी तैयारी के बारे में बात रखी.
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने अपनी कप्तानी में अनेक उपलब्धियां अर्जित कर ली हैं. एकदिवसीय विश्वकप जीता, विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का 2023 का खिताब जीता ऑस्ट्रेलिया की नाक की शान ऐशेज भी जीत लिया. लेकिन 10 साल से भारतीय टीम के सामने टेस्ट मैचों में उसका सूर्योदय नहीं हो पा रहा. प्रत्येक दो वर्षों में आयोजित होने वाले बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी को ऑस्ट्रेलिया 2014-15 से जीत नहीं पा रहा है. 10 सालों में 4 बार इस ट्रॉफी का आयोजन हुआ है. इनमें से दो बार भारत और दो बार ऑस्ट्रेलिया में आयोजित हुआ. भारत ने इसे चारों बार जीता है. 2021 की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया में आयोजित टूर्नामेंट में भारत ने नाटकीय ढंग से वापसी करते हुए इतिहास ही रच दिया था. भारत एकमात्र ऐसी टीम है, जिसे ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पिछली 16 टेस्ट शृंखलाओं में नहीं हराया है.

अपनी धरती पर जीतना विशेष होगा: कमिंस
पैट कमिंस अभी तक भारत के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला जीतने वाली टीम का हिस्सा नहीं रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया के कप्तान 22 नवंबर से पर्थ में शुरू होने वाली बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान यह महत्वपूर्ण उपलब्धि अपने नाम पर दर्ज करने के लिए बेताब हैं. कमिंस ने मंगलवार को अपनी किताब के विमोचन के अवसर पर कहा, कि भारत के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में जीत महत्वपूर्ण चीज है और इसे मैं अपने नाम पर जोड़ना चाहता हूं. अपनी धरती पर ऐसा करना और भी विशेष होता है. जब भी हम घरेलू धरती पर खेलते हैं तो मेरी तरह ऑस्ट्रेलिया के अधिकतर क्रिकेट प्रेमी हमसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करते हैं.

भारत से मुकाबले की बात कुछ और है
भारत को इस महत्वपूर्ण श्रृंखला से पहले घरेलू धरती पर न्यूजीलैंड से पहले दो टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा. भारत के स्टार बल्लेबाज कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली भी रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. कमिंस ने कहा जब भी कोई टीम दबाव में होती है तो उसके खिलाफ खेलना कोई बुरी बात नहीं होती है. लेकिन वह पहले भी यहां अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं. हमारा काम उन्हें दबाव में बनाए रखने की कोशिश करना है. कमिंस ने कहा कि हम उनसे ऑस्ट्रेलिया में खेली गई पिछली दो श्रृंखलाओं में हार गए थे, इसके आगामी शृंखला हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है. हमारी टीम इस समय बहुत अच्छी स्थिति में है और ऐसा कोई कारण नजर नहीं आता जो वह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए. उन्होंने आगे कहा, कि हम जिस टीम के खिलाफ भी खेलें, हम अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं लेकिन भारत की बात कुछ और है और इसलिए यह सत्र बेहद महत्वपूर्ण होगा.
भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा 22 नवंबर से शुरू होगा. इस दौरे पर भारतीय टीम को 5 टेस्ट मैच खेलने हैं. भारत के मैचों का विस्तृत शेड्यूल जारी किया गया है. इस दौरे कोच गंभीर की पसंद के भी काफी खिलाड़ी पदार्पण करते हुए दिखाई दे सकते हैं. इस भारतीय दौरे पर मो. शमी अपनी जगह बनाने में नाकाम रहे हैं. लेकिन एनसीए में अपनी चोट से उबरने के बाद किसी परिस्थिति में उनको शामिल किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें: WTC2025: धड़कन बढ़ाने वाली नजदीकी तक पहुंचे कंगारू, कीवियों ने बढ़ाई भारत की टेंशन
ऑस्ट्रेलिया सीरीज के मैचों का शेड्यूल:
पहला टेस्ट- 22- 26 नवंबर 2024 पर्थ सुबह 7.50 बजे
दूसरा टेस्ट- 06- 10 दिसंबर 2024 एडिलेड सुबह 9.30 बजे
तीसरा टेस्ट- 14- 18 दिसंबर 2024 ब्रिसबेन सुबह 5.50 बजे
चौथा टेस्ट- 26- 30 दिसंबर 2024 मेलबर्न सुबह 5.00 बजे
पांचवां टेस्ट- 03- 07 जनवरी 2025 सिडनी सुबह 5.00 बजे
ऑस्ट्रेलिया दौरे के भारतीय टीम की स्क्वाड:
रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, अभिमन्यु ईश्वरन, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, नितीश कुमार रेड्डी.
रिजर्व खिलाड़ी: मुकेश कुमार, नवदीप सैनी और खलील अहमद.
यह भी पढ़ें: भारत से हार ने मेरा कैरियर खत्म कर दिया, संन्यास के बाद बोला ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ी
यह भी पढ़ें: CR7 Football Video: पेनाल्टी से चूके रोनाल्डो, फैन का टूटा मोबाइल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अनन्त नारायण शुक्ल
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.
अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.
इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.
अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.
अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.
तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










