ePaper

Asia Cup 2025 की प्रेस कॉन्फ्रेंस में आमने-सामने आए IND और PAK टीम के कप्तान, वायरल हुआ दोनों का रिएक्शन

Updated at : 09 Sep 2025 4:00 PM (IST)
विज्ञापन
Suryakumar Yadav not Handshake With Salman Agha

एशिया कप 2025 प्रेस कॉन्फ्रेंस, फोटो- Youtube/ स्क्रीनशॉट (ACC)

Asia Cup 2025 Press Conference: एशिया कप 2025 से पहले भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव और पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली प्रेस कॉन्फ्रेंस में आमने-सामने आए. जानें भारत-पाक मैच को लेकर क्या बोले सूर्यकुमार.

विज्ञापन

एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) की शुरुआत से पहले मंगलवार को आयोजित कप्तानों की प्रेस कॉन्फ्रेंस (Press Conference) में भारत और पाकिस्तान के कप्तान पहली बार एक साथ नजर आए. पहलगाम आतंकी हमले के बाद यह क्षण काफी अहम माना गया, क्योंकि पूरा क्रिकेट जगत इस मुलाकात को बारीकी से देख रहा था. हालांकि, दोनों कप्तानों ने न तो हाथ मिलाया और न ही कोई निजी बातचीत की. इसके बावजूद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने साफ किया कि पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में टीम अपनी आक्रामकता पर कोई लगाम नहीं लगाएगी.

एक मंच पर दिखे आठों कप्तान

प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत के सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) और पाकिस्तान के सलमान अली आगा (Salman Ali Agha) समेत कुल आठ टीमों के कप्तान मौजूद रहे. इस दौरान खास बात यह रही कि सूर्यकुमार और सलमान के बीच अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान बैठे थे. पूरा माहौल गंभीर दिखा और मीडिया की नजरें सबसे ज्यादा भारत और पाकिस्तान के कप्तानों पर टिकी रहीं.

प्रेस कॉन्फ्रेंस खत्म होते ही दिखा फासला

जैसे ही प्रेस कॉन्फ्रेंस खत्म हुई, सूर्यकुमार यादव बाकी कप्तानों से हाथ मिलाते नजर आए. वहीं, पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा बिना देर किए सीधे स्टेज से उतर गए. यह नजारा देखकर साफ था कि दोनों देशों के खिलाड़ियों के बीच मैदान से बाहर भी औपचारिक दूरी बरकरार है.

सूर्यकुमार यादव का पाक पर बयान

पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले बड़े मुकाबले को लेकर सवाल पूछे जाने पर सूर्यकुमार यादव ने स्पष्ट कहा कि भारत अपनी आक्रामकता से कोई समझौता नहीं करेगा. उन्होंने कहा “मैदान पर आक्रामकता हमेशा रहती है. अगर आपको जीतना है तो इसके बिना काम नहीं चल सकता. हमने कुछ अच्छे अभ्यास सत्र किए हैं और पूरी टीम लय में है.”  वहीं, पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने इस पर जवाब देते हुए कहा कि उनकी टीम खिलाड़ियों को किसी तरह का आक्रामकता का निर्देश नहीं देती और हर खिलाड़ी अपनी शैली के अनुसार खेलता है.

Asia Cup 2025 Suryakumar Yadav Comment on Pakistan Cricket team
सूर्यकुमार यादव और पाकिस्तान क्रिकेट टीम, फोटो- सोशल मीडिया

UAE को हल्के में नहीं लेगी भारतीय टीम

भारतीय टीम का पहला मुकाबला बुधवार को यूएई से होगा. यूएई भले ही कमजोर टीम मानी जा रही हो, लेकिन कप्तान सूर्यकुमार ने कहा कि उनकी टीम मेजबानों को हल्के में नहीं लेगी. उन्होंने कहा “वे शानदार क्रिकेट खेल रहे हैं और हाल ही में त्रिकोणीय सीरीज में कुछ करीबी मुकाबले खेले हैं. हमें उम्मीद है कि वे एशिया कप में अच्छा प्रदर्शन करेंगे.”

पहले मैच में नहीं होगा कोई प्रयोग

भारतीय कप्तान से जब पूछा गया कि क्या पहले मैच में टीम कुछ नया प्रयोग करेगी, तो उन्होंने साफ कहा कि बदलाव की कोई जरूरत नहीं है. सूर्यकुमार यादव ने कहा “जब आप किसी प्रारूप में खेलते हैं तो आपको यह जानना होता है कि तैयारी कितनी अच्छी है. अगर हमें अच्छे नतीजे मिल रहे हैं तो बिना वजह प्रयोग क्यों करें.”

ये भी पढ़ें-

मैदान पर आक्रामकता… एशिया कप में IND vs PAK मैच को लेकर कप्तान सूर्यकुमार का बड़ा बयान

वो मुझे याद करे या… शुभमन गिल को लेकर यूएई के इस गेंदबाज ने दिया बड़ा बयान

Asia Cup 2025 के आगाज से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका, इस गेंदबाज ने टीम को कहा अलिवाद

विज्ञापन
Aditya Kumar Varshney

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola