World Cup 2023 Points Table: ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद क्या है प्वाइंट्स टेबल का हाल, कहां है भारत

Updated:
विज्ञापन
World Cup 2023 Points Table: ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद क्या है प्वाइंट्स टेबल का हाल, कहां है भारत

Lucknow: Australia’s batter Marcus Stoinis and Glenn Maxwell celebrate after winning the ICC Men’s Cricket World Cup 2023 Group stage match against Sri Lanka, at Bharat Ratna Shri Atal Bihari Vajpayee Ekana Cricket Stadium, in Lucknow, Monday, Oct. 16, 2023. (PTI Photo/Arun Sharma)(PTI10_16_2023_000312B)

प्वाइंट्स टेबल में समय भारतीय टीम टॉप पर मौजूद है. भारत ने अपने तीनों मैच जीत लिए हैं. पहले मैच में श्रीलंका को 6 विकेट से हराया, तो दूसरे मैच में अफगानिस्तान पर 8 विकेट की धमाकेदार जीत दर्ज. तीसरे मैच में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से रौंद डाला और नंबर वन पर पहुंच गया.

विज्ञापन

वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) में अबतक कुल 15 मुकाबले खेले जा चुके हैं. जिसमें दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड को छोड़कर सभी टीमें अपना तीन-तीन मुकाबला खेल चुकी हैं. सोमवार को इकाना स्टेडियम में खेले गए मैच में ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को 5 विकेट से हरा दिया और वर्ल्ड कप में पहली जीत दर्ज की. इसके साथ ही प्वाइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया की टीम, जो सबसे आखिरी स्थान पर थी, लंबी छलांग लगा लिया है.

श्रीलंका पर बड़ी जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने प्वाइंट्स टेबल में लगाई लंबी छलांग

ऑस्ट्रेलिया ने सोमवार को खेले गए मैच में श्रीलंका को पहले 43.3 ओवर में 209 रन पर ऑल आउट कर दिया, फिर 35.2 ओवर में केवल पांच विकेट खोकर 215 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया. इस पहली जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया प्वाइंट्स टेबल में 8वें नंबर पर पहुंच गई है. जबकि लगातार तीन मैच हारने के बाद श्रीलंकाई टीम 9वें नंबर पर पहुंच गई है. ऑस्ट्रेलिया के दो अंक और -0.734 नेट रन रेट है. जबकि श्रीलंका का नेट रन रेट -1.532 है.

undefined

लगातार तीन मैच जीतने के बाद भारत टॉप पर

प्वाइंट्स टेबल में समय भारतीय टीम टॉप पर मौजूद है. भारत ने अपने तीनों मैच जीत लिए हैं. पहले मैच में श्रीलंका को 6 विकेट से हराया, तो दूसरे मैच में अफगानिस्तान पर 8 विकेट की धमाकेदार जीत दर्ज. तीसरे मैच में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से रौंद डाला और नंबर वन पर पहुंच गया. भारत के 6 अंक और नेट रन रेट +1.821 है.

Also Read: World Cup 2023: जानें सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए एक टीम को जीतने होंगे कितने मैच, भारत का क्या है हाल

न्यूजीलैंड की टीम नंबर दो पर

लगातार तीन मैच जीतकर न्यूजीलैंड की टीम प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर बनी हुई है. न्यूजीलैंड के भी 6 अंक हैं, लेकिन नेट रन रेट भारत से थोड़ा कम यानि, +1.604 है. लगातार दो मैचों में धमाकेदार जीत दर्ज कर दक्षिण अफ्रीका की टीम तीसरे स्थान पर बनी हुई है. अफ्रीका के 4 अंक हैं और उसका नेट रन रेट (+2.360) सबसे अच्छा है.

Also Read: World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया ने खोला खाता, श्रीलंका को 5 विकेट से हराकर दर्ज की पहली जीत

भारत से हारकर पाकिस्तान को प्वाइंट्स टेबल में बड़ा नुकसान

पाकिस्तान की टीम ने वर्ल्ड कप में लगातार दो मैच जीतकर धमाकेदार शुरुआत की थी और प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच कब्जा कर लिया था. लेकिन भारत से शर्मनाक हार के बाद अब चौथे स्थान पर पहुंच गया है. पाकिस्तान के 4 अंक हैं और उसका नेट रन रेट -0.137 है.

Also Read: World Cup 2023: 12 साल बाद इंग्लैंड फिर हुआ उलटफेर का शिकार, तब आयरलैंड और अब अफगानिस्तान ने रौंदा

इंग्लैंड 5वें और अफगानिस्तान 6ठे स्थान पर

तीन मैचों में केवल एक जीत के बाद गत चैंपियन इंग्लैंड प्वाइंट्स टेबल में 5वें स्थान पर पहुंच गया है. उसे पिछले मुकाबले में अफगानिस्तान ने 69 रन से हराकर बड़ा उलटफेर किया था. इंग्लैंड के 2 अंक और -0.084 नेट रन रेट है. जबकि इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करने के बाद अफगानिस्तान की टीम 6ठे स्थान पर कब्जा कर लिया. अफगानिस्तान के भी दो अंक हैं और उसका नेट रन रेट -0.652 है. बांग्लादेश की टीम प्वाइंट्स टेबल में 7वें नंबर पर पहुंच गई है. उसके दो अंक हैं और नेट रन रेट -0.699 है. उसे अफगानिस्तान के खिलाफ 6 विकेट से जीत मिली थी, लेकिन दूसरे मैच में इंग्लैंड ने 137 रन से हरा दिया, तो तीसरे मैच में न्यूजीलैंड ने 8 विकेट से रौंद डाला.

नीदरलैंड की टीम सबसे आखिरी स्थान पर

नीदरलैंड की टीम ने अबतक वल्ड कप में अपना जीत का खाता भी नहीं खोला है. उसे दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. पहले मैच में पाकिस्तान ने उसे 81 रन से हरा दिया, तो दूसरे मैच में न्यूजीलैंड ने 99 रनों से रौंद डाला.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola