ePaper

चैम्पियंस ट्रॉफी : पाकिस्‍तानी खिलाड़ी ने कहा, हमें भूलना होगा कि हम भारत के खिलाफ खेल रहे हैं

Updated at : 30 May 2017 1:58 PM (IST)
विज्ञापन
चैम्पियंस ट्रॉफी : पाकिस्‍तानी खिलाड़ी ने कहा, हमें भूलना होगा कि हम भारत के खिलाफ खेल रहे हैं

बर्मिंघम : पाकिस्तान को चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत के खिलाफ शुरुआती मुकाबले के लिये अतिरिक्त प्रेरणा की कोई जरुरत नहीं है लेकिन बल्लेबाज हैरिस सोहेल ने जोर दिया कि उनकी टीम को भूलना होगा कि रविवार को इस रोमांचक मुकाबले में वह किस विपक्षी टीम से भिड़ रही है. एजबेस्टन में बारिश के कारण पाकिस्तान […]

विज्ञापन

बर्मिंघम : पाकिस्तान को चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत के खिलाफ शुरुआती मुकाबले के लिये अतिरिक्त प्रेरणा की कोई जरुरत नहीं है लेकिन बल्लेबाज हैरिस सोहेल ने जोर दिया कि उनकी टीम को भूलना होगा कि रविवार को इस रोमांचक मुकाबले में वह किस विपक्षी टीम से भिड़ रही है.

एजबेस्टन में बारिश के कारण पाकिस्तान टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले अंतिम अभ्यास मैच में अभ्यास नहीं कर सका जिसमें आस्ट्रेलिया ने कल पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में एक विकेट गंवाकर 57 रन बनाये. अब पाकिस्तान का सारा ध्यान रविवार को पूल के शुरुआती मुकाबले में भारत से भिड़ने पर लगा हुआ है. दोनों टीमों का मुकाबला हमेशा ही रोमाचंक रहा है. उमर अकमल की जगह टीम में शामिल हुए 28 वर्षीय सोहेल को पूरा भरोसा है कि पाकिस्तानी टीम परिस्थितियों से सांमजस्य बिठा चुकी है क्योंकि टीम दो हफ्ते पहले यहां आ गयी थी. उन्होंने कहा, ‘‘हमने अच्छी तैयारी की है.

भारत के खिलाफ मुकाबला काफी बड़ा है, सचमुच काफी बडा है. लेकिन यह एक अन्य मुकाबले की तरह ही है. ” सोहेल ने कहा, ‘‘हम खुद को अपने सभी कठिन मैचों के लिये तैयार कर रहे हैं. हमारी मजबूती हमारी गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण हैं और हम अपने खेल के इन पहलुओं पर काम कर रहे हैं. ” उन्होंने कहा, ‘‘यह हमारे लिये मुश्किल है लेकिन हमे इंग्लिश परिस्थितियों में अनुकूलित होने के लिये अच्छी तैयारी का समय मिला जो हमारे लिये अच्छा है. ”
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola