ePaper

आतंकवाद और क्रिकेट साथ-साथ नहीं चल सकता : खेल मंत्री

Updated at : 29 May 2017 2:39 PM (IST)
विज्ञापन
आतंकवाद और क्रिकेट साथ-साथ नहीं चल सकता : खेल मंत्री

नयी दिल्ली : केंद्रीय खेल मंत्री विजय गोयल ने पाकिस्‍तान के साथ द्विपक्षीय क्रिकेट श्रृंखला को सिरे से खारिज कर दिया है. उन्‍होंने संवाददाताओं के साथ बातचीत में कहा कि आतंकवाद और खेल साथ-साथ नहीं हो सकता है. खेल मंत्री ने कहा कि पाकिस्‍तान सीमा पार आतंकी गतिविधियों को लगातार बढ़ावा दे रहा है. वैसे […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : केंद्रीय खेल मंत्री विजय गोयल ने पाकिस्‍तान के साथ द्विपक्षीय क्रिकेट श्रृंखला को सिरे से खारिज कर दिया है. उन्‍होंने संवाददाताओं के साथ बातचीत में कहा कि आतंकवाद और खेल साथ-साथ नहीं हो सकता है.

खेल मंत्री ने कहा कि पाकिस्‍तान सीमा पार आतंकी गतिविधियों को लगातार बढ़ावा दे रहा है. वैसे में उसके साथ द्विपक्षीय क्रिकेट श्रृंखला संभव नहीं है. विजय गोयल ने कहा, बीसीसीआई को सरकार से बात करने के बाद ही प्रस्‍ताव देना चाहिए.

VIDEO चैंपियंस ट्रॉफी : 17 साल पहले जब पहली बार दुनिया ने देखी थी युवराज सिंह की तूफानी पारी

गोयल ने यह बयान तब दिया जब संवाददाताओं ने उनसे बीसीसीआई और पीसीबी के बीच दुबई में संभावित बैठक को लेकर सवाल पूछा. गौरतलब हो‍ कि चैंपियंस ट्रॉफी में चार जून को भारत और पाकिस्‍तान के बीच हाइवोल्‍टेज मैच होना है उससे पहले खेल मंत्री का बड़ा बयान सामने आया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola