ePaper

पाकिस्तानी कप्तान सरफराज ने कहा भारत के खिलाफ अपना रिकार्ड बरकरार रखेंगे

Updated at : 27 May 2017 10:56 AM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तानी कप्तान सरफराज ने कहा भारत के खिलाफ अपना रिकार्ड बरकरार रखेंगे

बर्मिंघम : पाकिस्तानी कप्तान सरफराज अहमद को भरोसा है कि उनकी टीम चैम्पियंस ट्राफी में चार जून को होने वाले मुकाबले में चिर प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ अपना शानदार रिकार्ड कायम रखेगी. आईसीसी विश्व कप और टी20 को छोड़ दें तो पाकिस्तान का इस टूर्नामेंट में भारत के खिलाफ रिकार्ड काफी अच्छा है जिसमें उसने […]

विज्ञापन

बर्मिंघम : पाकिस्तानी कप्तान सरफराज अहमद को भरोसा है कि उनकी टीम चैम्पियंस ट्राफी में चार जून को होने वाले मुकाबले में चिर प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ अपना शानदार रिकार्ड कायम रखेगी. आईसीसी विश्व कप और टी20 को छोड़ दें तो पाकिस्तान का इस टूर्नामेंट में भारत के खिलाफ रिकार्ड काफी अच्छा है जिसमें उसने पिछली भिडंत में दो मुकाबले जीते हैं और एक में उसे हार का मुंह देखना पडा है.

उन्होंने टूर्नामेंट से पहले प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘हमारा चैम्पियंस ट्राफी में भारत के खिलाफ रिकार्ड बेहतर है, हालांकि दूसरे टूर्नामेंट में ऐसा नहीं है. हम उनके खिलाफ इस रिकार्ड को कायम रखना चाहेंगे और यह रोमांचित करने वाला है. ” दोनों टीमों के खेल प्रेमियों के लिये यह मैच भले ही काफी विशेष हो लेकिन सरफराज ने कहा कि उनकी टीम एक बार में सिर्फ एक ही मैच पर ध्यान लगायेगी. उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास गंवाने के लिए कुछ नहीं है, हम सिर्फ अपना नैसर्गिक खेल खेलना चाहते हैं.

हमने हाल में वेस्टइंडीज में एक बहुत ही अच्छी सीरीज खेली है, जिसमें खिलाडियों ने काफी बेहतर प्रदर्शन किया है. ” सरफराज ने कहा, ‘‘हमें इस टूर्नामेंट में बढ़िया खेल दिखाने की उम्मीद है और हम इसे जीतना चाहते हैं. यह हमारे लिये काफी अच्छा समय है और हमने एजबेस्टन में काफी अभ्यास सत्र में अभ्यास किया है और हम इसमें खेलने के लिये तैयार हैं. ”

पाकिस्तानी कप्तान सरफराज अहमद को भरोसा है कि उनकी टीम चैम्पियंस ट्राफी में चार जून को होने वाले मुकाबले में चिर प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ अपना शानदार रिकार्ड कायम रखेगी. आईसीसी विश्व कप और टी20 को छोड़ दें तो पाकिस्तान का इस टूर्नामेंट में भारत के खिलाफ रिकार्ड काफी अच्छा है जिसमें उसने पिछली भिडंत में दो मुकाबले जीते हैं और एक में उसे हार का मुंह देखना पडा है. उन्होंने टूर्नामेंट से पहले प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘हमारा चैम्पियंस ट्राफी में भारत के खिलाफ रिकार्ड बेहतर है, हालांकि दूसरे टूर्नामेंट में ऐसा नहीं है.

हम उनके खिलाफ इस रिकार्ड को कायम रखना चाहेंगे और यह रोमांचित करने वाला है. ” दोनों टीमों के खेल प्रेमियों के लिये यह मैच भले ही काफी विशेष हो लेकिन सरफराज ने कहा कि उनकी टीम एक बार में सिर्फ एक ही मैच पर ध्यान लगायेगी. उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास गंवाने के लिए कुछ नहीं है, हम सिर्फ अपना नैसर्गिक खेल खेलना चाहते हैं.

हमने हाल में वेस्टइंडीज में एक बहुत ही अच्छी सीरीज खेली है, जिसमें खिलाडियों ने काफी बेहतर प्रदर्शन किया है. ” सरफराज ने कहा, ‘‘हमें इस टूर्नामेंट में बढ़िया खेल दिखाने की उम्मीद है और हम इसे जीतना चाहते हैं. यह हमारे लिये काफी अच्छा समय है और हमने एजबेस्टन में काफी अभ्यास सत्र में अभ्यास किया है और हम इसमें खेलने के लिये तैयार हैं. ”

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola