ePaper

सहवाग ने ट्‌वीट कर कहा-पत्नी खुश मतलब मैं भी खुश

Updated at : 17 May 2017 10:18 AM (IST)
विज्ञापन
सहवाग ने ट्‌वीट कर कहा-पत्नी खुश मतलब मैं भी खुश

नयी दिेल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के नवाब रहे वीरेंद्र सहवाग ने कल फिर एक शानदार ट्‌वीट किया है और चर्चा का केंद्र बन गये हैं. वीरू ने अपने ट्‌वीट में लिखा है- पत्नी अगर खुश हो तो जीवन में खुशियां रहतीं हैं. इसलिए मैं पत्नी को थियेटर लेकर गया, पत्नी फिल्म देखकर खुश हो […]

विज्ञापन

नयी दिेल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के नवाब रहे वीरेंद्र सहवाग ने कल फिर एक शानदार ट्‌वीट किया है और चर्चा का केंद्र बन गये हैं. वीरू ने अपने ट्‌वीट में लिखा है- पत्नी अगर खुश हो तो जीवन में खुशियां रहतीं हैं. इसलिए मैं पत्नी को थियेटर लेकर गया, पत्नी फिल्म देखकर खुश हो रही थी और मैं भी खुश था. मतलब बीवी खुश और मैं भी खुश. सहवाग ने अपनी एक तसवीर भी शेयर की है, जिसमें वे फोन पर मुंबई इंडियंस और राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्‌स का मैच देखते नजर आ रहे हैं.

गौरतलब है कि अपनी पत्नी को लेकर वीरेंद्र सहवाग हमेशा ही रोचक ट्‌वीट करते रहे हैं. कल मुंबई इंडियंस और पुणे का रोचक मैच था, लेकिन सहवाग ने अपनी पत्नी को खुश करने के लिए ग्राउंड में रहने की बजाय थियेटर में फोन पर मैच देखना उचित समझा. कल का मैच बहुत रोचक था और पुणे ने मुंबई को शानदार तरीके से शिकस्त दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola