क्या धौनी की रणनीति आज पुणे को दिलायेगी आईपीएल-10 के फाइनल में इंट्री

मुंबई : आज वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल-10 का पहला और अहम क्वालीफायर मैच खेला जायेगा. यह मैच बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि जो टीम इस मैच में जीतेगी उसे सीधे फाइनल में जगह मिलेगी. मुकाबला मुंबई इंडियंस और राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के बीच होगा. अंकतालिका में मुंबई इंडियंस नंबर एक पर और पुणे नंबर दो पर […]
मुंबई : आज वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल-10 का पहला और अहम क्वालीफायर मैच खेला जायेगा. यह मैच बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि जो टीम इस मैच में जीतेगी उसे सीधे फाइनल में जगह मिलेगी. मुकाबला मुंबई इंडियंस और राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के बीच होगा. अंकतालिका में मुंबई इंडियंस नंबर एक पर और पुणे नंबर दो पर है. मुंबई ने 14 मैच खेले 10 जीते और 4 हारे हैं और उसके 20 अंक हैं. वहीं पुणे ने 14 मैच खेले 9 जीते और 5 हारे हैं. इस लिहाज से मुंबई, पुणे पर हावी मालूम होता है. लेकिन आईपीएल 10 के दो मैचों में पुणे ने मुंबई को हराया है. अब तीसरे मुकाबले में जो जीतेगा वो फाइनल में पहुंचेगा.
साथ ही अगर इनका बल्ला चल गया तो पुणे को जीतने से कोई नहीं रोक सकता है. वहीं धौनी अपनी कीपिंग और टीम के लिए रणनीति तैयार करने में भी अहम भूमिका निभाते हैं और मैच को जीत का स्वाद चखाते हैं. इसलिए उनपर लोगों की खास नजर रहेगी. इस आईपीएल में कई बार ऐसा नजारा दिखा जब मैच पुणे के हाथ से निकलता दिख रहा था और स्मिथ ने धौनी से सलाह की और मैच को जीत लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




