ePaper

आइसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिये बढ़ायी ईनामी राशि, जानें जीतने वाली टीम को कितना मिलेगा

Updated at : 15 May 2017 8:40 AM (IST)
विज्ञापन
आइसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिये बढ़ायी ईनामी राशि, जानें जीतने वाली टीम को कितना मिलेगा

दुबई : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आइसीसी) ने इस साल की चैंपियंस ट्रॉफी की ईनामी राशि 500,000 डॉलर बढ़ा कर इसे 45 लाख डॉलर कर दिया जिसमें से विजेता को 22 लाख डॉलर मिलेंगे. आइसीसी ने घोषणा की: इंग्लैंड एंव वेल्स में एक से 18 जून को होने वाली आगामी आइसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की कुल ईनामी […]

विज्ञापन

दुबई : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आइसीसी) ने इस साल की चैंपियंस ट्रॉफी की ईनामी राशि 500,000 डॉलर बढ़ा कर इसे 45 लाख डॉलर कर दिया जिसमें से विजेता को 22 लाख डॉलर मिलेंगे. आइसीसी ने घोषणा की: इंग्लैंड एंव वेल्स में एक से 18 जून को होने वाली आगामी आइसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की कुल ईनामी राशि 45 लाख डॉलर होगी और आठ टीमों के टूर्नामेंट में विजेता टीम को 22 लाख डॉलर का चेक मिलेगा.

उप विजेता टीम को 11 लाख डॉलर का चेक मिलेगा जबकि सेमीफाइनल में पहुंचने वाली अन्य दो टीमों को 450,000 डॉलर मिलेंगे. प्रत्येक ग्रुप में तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 90,000 डॉलर जबकि ग्रुप में अंतिम स्थान पर रहने वाली टीमों को 60,000 डॉलर मिलेंगे.

वार्नर ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर प्रशंसा की

आइपीएल में खेलते रहेंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी : क्लार्क

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola