ePaper

IPL LIVE : लायंस की पारी 154 पर सिमटी, सनराइजर्स को जीत के लिए 155 रनों का लक्ष्य, Gujarat Lions 154/10 (19.2/20 ov)

Updated at : 13 May 2017 5:56 PM (IST)
विज्ञापन
IPL LIVE : लायंस की पारी 154 पर सिमटी, सनराइजर्स को जीत के लिए 155 रनों का लक्ष्य, Gujarat Lions 154/10 (19.2/20 ov)

कानपुर : गत चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद ने खराब फार्म से जूझ रही गुजरात लायंस के खिलाफ शनिवार को करो या मरो के मुकाबले में टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. हैदराबाद की टीम इस मैच में जीत दर्ज कर आइपीएल प्लेआॅफ में जगह बनाने के इरादे से उतरेगी. दिल्ली डेयरडेविल्स और […]

विज्ञापन

कानपुर : गत चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद ने खराब फार्म से जूझ रही गुजरात लायंस के खिलाफ शनिवार को करो या मरो के मुकाबले में टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. हैदराबाद की टीम इस मैच में जीत दर्ज कर आइपीएल प्लेआॅफ में जगह बनाने के इरादे से उतरेगी. दिल्ली डेयरडेविल्स और राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स से हारने के बाद सनराइजर्स ने शीर्ष पर काबिज मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हराया. अब डेविड वार्नर की टीम को इस प्रदर्शन को दोहराना होगा.

अब तक 13 मैचों में सात जीत और पांच हार के बाद सनराइजर्स 15 अंक लेकर चौथे स्थान पर है. लायंस 13 मैचों में सिर्फ आठ अंक लेकर प्लेआॅफ की दौड़ से बाहर हो चुके हैं. सनराइजर्स अगर शनिवार को हार जाते हैं तो प्लेआॅफ में प्रवेश की उनकी उम्मीदें रविवार को राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच होनेवाले मैच पर टिकी होगी. सुपरजाइंट्स अगर पंजाब को हराते हैं तो ही वे नाकआॅउट में पहुंच सकेंगे.

सनराइजर्स के पास टूर्नामेंट की सबसे संतुलित टीम है. वार्नर के पास इस समय आॅरेंज और भुवनेश्वर के पास परपल कैप है. उनके लिए वार्नर और शिखर धवन ने बल्लेबाजी में अच्छा प्रदर्शन किया है और क्रमश: 535 तथा 450 रन बनाकर पहले और दूसरे स्थान पर हैं. गेंदबाजों में भुवनेश्वर 23 विकेट ले चुके हैं, जबकि सिद्धार्थ कौल के 15 और राशिद खान के 14 विकेट हैं.

दूसरी ओर गुजरात लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सका है. कप्तान सुरेश रैना ने अभी तक 440 रन बना लिये हैं. पिछले मैच में आरोन फिंच (39 गेंद में 69) और दिनेश कार्तिक (28 गेंद में 40) ने 92 रन की साझेदारी की. इनसे ऐसे ही प्रदर्शन की फिर उम्मीद होगी. गेंदबाजी रैना की चिंता का सबब है क्योंकि उनके गेंदबाज विकेट लेने में नाकाम रहे हैं. एंड्रयू टाये की कमी उसे बुरी तरह खल रही है जो चोट के कारण बाहर हो चुके हैं. उनकी गैर मौजूदगी में तेज गेंदबाज बासिल थंपी पर दबाव बढ़ गया है. जेम्स फाकनर और रवींद्र जडेजा पूरी तरह से नाकाम रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola