ePaper

LIVE मैच के दौरान शख्स ने सुरेश रैना के साथ कुछ ऐसा किया कि बीच में ही रोक देना पड़ा मैच.......

Updated at : 11 May 2017 11:00 AM (IST)
विज्ञापन
LIVE मैच के दौरान शख्स ने सुरेश रैना के साथ कुछ ऐसा किया कि बीच में ही रोक देना पड़ा मैच.......

कानपुर : ग्रीन पार्क स्‍टेडियम में कल आईपीएल 10 के मैच में श्रेयस अय्यर की धमाकेदार पारी के दम पर दिल्ली डेयरडेविल्स ने गुजरात लायन्स को दो विकेट से हराया. कल का मैच काफी रोमांच भरा रहा. आखिरी ओवर के अंतिम गेंद पर मैच का फैसला हुआ, जिसमें दिल्‍ली को दो विकेट से धमाकेदार जीत […]

विज्ञापन

कानपुर : ग्रीन पार्क स्‍टेडियम में कल आईपीएल 10 के मैच में श्रेयस अय्यर की धमाकेदार पारी के दम पर दिल्ली डेयरडेविल्स ने गुजरात लायन्स को दो विकेट से हराया. कल का मैच काफी रोमांच भरा रहा. आखिरी ओवर के अंतिम गेंद पर मैच का फैसला हुआ, जिसमें दिल्‍ली को दो विकेट से धमाकेदार जीत मिली.

इस बीच कल के मैच में एक और नजारा देखने को मिली. कुछ देर के लिए बीच में ही एक बार मैच को रोकना पड़ा. दरअसल मैच देखने आये एक शख्‍स अचानक बाउंड्री फांदकर मैदान के अंदर पहुंच गया और गुजरात के कप्‍तान सुरेश रैना तक जा पहुंचा. अचानक शख्‍स के इस कारनामे से पूरा स्‍टेडियम स्‍तब्‍ध रह गया और मैच को बीच में ही रोकना पड़ा. मैदान में खिलाड़ी भी भैचक्‍के रह गये. शख्‍स रैना के पास पहुंचा और अपने घुटने पर बैठ गया और रैना से ऑटोग्रॉफ के लिए अनुरोध करने लगा.

IPL : अगले दोनों मैच जीतकर शानदार विदाई चाहते हैं कप्तान जहीर खान

दरअसल शख्‍स रैना का बहुत बड़ा फैन था और उसने रैना के नाम की टी-शर्ट भी पहन रखी थी. बताया जा रहा है कि उस शख्‍स का नाम रिंकू था और वो रैना का बहुत बड़ा प्रशंसक है. उसने रैना से होटल में कई बार मिलने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो पाया. रिंकू ने बताया कि रैना से नहीं मिल पाने के कारण उसने ऐसा किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola