धौनी से राहुल त्रिपाठी का है खास कनेक्शन, जानें पांच बड़ी बातें

नयी दिल्ली : आईपीएल के नये सनसनी पुणे टीम के तूफानी बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी का महेंद्र सिंह धौनी के साथ खास कनेक्शन है. पहला तो दोनों आईपीएल 10 में एक ही टीम की ओर से खेल रहे हैं. और दूसरा सबसे खास है कि दोनों झारखंड से ताल्लुक रखते हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ […]
नयी दिल्ली : आईपीएल के नये सनसनी पुणे टीम के तूफानी बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी का महेंद्र सिंह धौनी के साथ खास कनेक्शन है. पहला तो दोनों आईपीएल 10 में एक ही टीम की ओर से खेल रहे हैं. और दूसरा सबसे खास है कि दोनों झारखंड से ताल्लुक रखते हैं.
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गये कल के मैच में राहुल त्रिपाठी ने कैरियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली और अपनी टीम राइजिंग पुणे सुपरजाइंट विषम परस्थितियों से उबरते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स को चार विकेट से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज करने में अपनी बड़ी भूमिका अदा की. त्रिपाठी ने कल के मैच में 52 गेंद में सात छक्कों और नौ चौकों की मदद से 93 रन की पारी खेली. त्रिपाठी ने जिस प्रकार से कल केकेआर के गेंदबाजों की धुनाई कर रहे थे उससे वीरेंद्र सहवाग की याद लोगों को आने लगी थी.
और इसे भी पढ़ें…..‘दस लाख का खिलाड़ी करोड़ी पर भारी’, सोशल मीडिया पर छाये राहुल त्रिपाठी
और इसे भी पढ़ें….IPL 10 : राहुल त्रिपाठी की धमाकेदार बल्लेबाजी, पुणे ने कोलकाता को चार विकेट से हराया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




