सहवाग ने अनोखे अंदाज में दी सचिन को जन्मदिन की बधाई

भारतीय क्रिकेट के ‘नवाब’ वीरेंद्र सहवाग ने आज अनोखे ढंग में क्रिकेट के ‘भगवान’ सचिन तेंदुलकर को उनके 43वें जन्मदिन पर बधाई दी. सहवाग ने अब से कुछ देर पहले एक फोटो ट्वीट किया है, जिसमें सहवाग और सचिन नजर आ रहे हैं. इस फोटो में दोनों प्लेन में बैठे हैं और सचिन तेंदुलकर सो […]
भारतीय क्रिकेट के ‘नवाब’ वीरेंद्र सहवाग ने आज अनोखे ढंग में क्रिकेट के ‘भगवान’ सचिन तेंदुलकर को उनके 43वें जन्मदिन पर बधाई दी. सहवाग ने अब से कुछ देर पहले एक फोटो ट्वीट किया है, जिसमें सहवाग और सचिन नजर आ रहे हैं. इस फोटो में दोनों प्लेन में बैठे हैं और सचिन तेंदुलकर सो रहे हैं. सहवाग ने ट्वीट किया है- एक दुर्लभ अवसर जब कोई भी अपराध कर सकता है, भगवान जी सो रहे हैं. एक ऐसा व्यक्ति जो भारत में समय को रोक सकता है.
A rare occasion when one could have committed a crime,God ji sleeping.To a man who could stop time in India, #HappyBirthdaySachin @sachin_rt pic.twitter.com/CfPtEKbtSZ
— Virrender Sehwag (@virendersehwag) April 24, 2017
गौरतलब है कि सचिन और सहवाग ने भारत के लिए कई शानदार पारियां खेलीं और दोनों की जोड़ी शानदार थी. विश्व के सर्वश्रेष्ठ ओपनर्स की लिस्ट में इनकी जोड़ी को शामिल किया जाता है. इन दोनों ने भारत के लिए 93 पारियों में पारी की शुरुआत की. इन दोनों ने साथ में 12 सेंचुरी और हॉफ सेंचुरी बनायी . सहवाग सचिन को ‘भगवान जी’ कहकर प्रेम से बुलाते थे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




