ePaper

क्रिस गेल ने इतिहास रचा, टी20 में पहले 10 हजारी बने

Updated at : 19 Apr 2017 9:34 AM (IST)
विज्ञापन
क्रिस गेल ने इतिहास रचा, टी20 में पहले 10 हजारी बने

राजकोट : वेस्टइंडीज के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल ने क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारुप 10,000 रन पूरे करने की विशिष्ट उपलब्धि हासिल की. वह इस मुकाम पर पहुंचने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं. बायें हाथ के बल्लेबाज गेल ने रायल चैलेंजर्स बेंगलूर की तरफ से गुजरात लायन्स के खिलाफ आईपीएल मैच के दौरान […]

विज्ञापन

राजकोट : वेस्टइंडीज के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल ने क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारुप 10,000 रन पूरे करने की विशिष्ट उपलब्धि हासिल की. वह इस मुकाम पर पहुंचने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं. बायें हाथ के बल्लेबाज गेल ने रायल चैलेंजर्स बेंगलूर की तरफ से गुजरात लायन्स के खिलाफ आईपीएल मैच के दौरान अपना तीसरा रन पूरा करते ही यह उपलब्धि हासिल की. यह उनका टीम में 290वां मैच है.

उन्होंने अब तक अपने करियर में 40 से अधिक औसत और लगभग 150 के स्ट्राइक रेट से रन बनाये हैं. गेल के नाम पर क्रिकेट के इस छोटे प्रारुप में 18 शतक और 60 अर्धशतक दर्ज हैं. इस मैच से पहले तक उनके नाम पर 736 छक्के दर्ज थे. इस तरह से उन्होंने लगभग 44.16 प्रतिशत रन छक्कों से बनाये हैं.

गेल प्रथम श्रेणी, लिस्ट ए और टी20 तीनों प्रारुपों में 10,000 से अधिक रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज भी बन गये हैं. उन्होंने प्रथम श्रेणी में 248 पारियों, लिस्ट ए में 273 पारियों और टी20 में 285 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की.

प्रथम श्रेणी मैचों में सबसे पहले 10,000 रन महान डब्ल्यू जी ग्रेस ने 1873 में पूरे किये थे जबकि लिस्ट ए में यह उपलब्धि न्यूजीलैंड के ग्लेन टर्नर ने 1983 में हासिल की थी. टी20 में गेल के बाद सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में ब्रैंडन मैकुलम (7524) दूसरे और ब्रैड हाज (7338) तीसरे स्थान पर हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola