ePaper

पुणे की जीत में मेरी पारी भी शामिल : मनोज तिवारी

Updated at : 17 Apr 2017 4:29 PM (IST)
विज्ञापन
पुणे की जीत में मेरी पारी भी शामिल : मनोज तिवारी

बेंगलूरु : राइजिंग पुणे सुपरजाइंट के बल्लेबाज मनोज तिवारी ने रायल चैलेंजर्स बेंगलूर के खिलाफ अपनी 27 रन की पारी को मैच के टर्निंग प्वाइंट्स में से एक बताते हुए खुशी जताई कि उन्होंने जीत में योगदान दिया.तिवारी ने 11 गेंद में 27 रन बनाये जिसकी मदद से पुणे ने आठ विकेट पर 161 रन […]

विज्ञापन

बेंगलूरु : राइजिंग पुणे सुपरजाइंट के बल्लेबाज मनोज तिवारी ने रायल चैलेंजर्स बेंगलूर के खिलाफ अपनी 27 रन की पारी को मैच के टर्निंग प्वाइंट्स में से एक बताते हुए खुशी जताई कि उन्होंने जीत में योगदान दिया.तिवारी ने 11 गेंद में 27 रन बनाये जिसकी मदद से पुणे ने आठ विकेट पर 161 रन बनाये. बाद में आरसीबी नौ विकेट पर 134 रन ही बना सकी.

तिवारी ने कहा ,‘‘ मैच के कई टर्निंग प्वाइंट थे. आखिर में मेरी पारी महत्वपूर्ण थी जिससे 20 रन का फर्क पड़ा. मध्यक्रम में विकेट गिर गए जहां से हमने लय खोई.” उन्होंने कहा ,‘‘ बल्लेबाजों के लिए स्ट्राइक रोटेट करना आसान नहीं था. मेरी पारी अहम थी लेकिन दूसरों ने भी योगदान दिया. यह टीम प्रयास था.”

उन्होंने कहा कि विकेट काफी कठिन था और गेंदबाजों ने भी अपने काम को बखूबी अंजाम दिया. उन्होंने कहा ,‘‘ ईमानदारी से कहूं तो मैं हैरान नहीं हूं. यह विकेट काफी कठिन था जिस पर बड़ा स्कोर बनना मुश्किल था. इसके अलावा गेंदबाजों ने अपने काम को बखूबी अंजाम दिया.”

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola