देखिए ‘कैप्टन कूल’ महेंद्र सिंह धौनी का ‘ डांसिंग वीडियो’

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और ‘कैप्टन कूल’ के नाम से प्रसिद्ध महेंद्र सिंह धौनी इन दिनों आईपीएल में व्यस्त हैं. ऐसा पहली बार हुआ है कि धौनी आईपीएल में बतौर कप्तान नहीं एक आम खिलाड़ी की तरह खेल रहे हैं. पुणे अपना पिछला मैच किंग्स इलेवन पंजाब से हार भी चुकी है, बावजूद […]
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और ‘कैप्टन कूल’ के नाम से प्रसिद्ध महेंद्र सिंह धौनी इन दिनों आईपीएल में व्यस्त हैं. ऐसा पहली बार हुआ है कि धौनी आईपीएल में बतौर कप्तान नहीं एक आम खिलाड़ी की तरह खेल रहे हैं. पुणे अपना पिछला मैच किंग्स इलेवन पंजाब से हार भी चुकी है, बावजूद ‘कैप्टन कूल’ अपने मिजाज के अनुसार ‘कूल’ ही नजर आ रहे हैं.
ट्वीट कर सहवाग ने ‘रावलपिंडी एक्सप्रेस’ शोएब अख्तर पर कर दी ऐसी टिप्पणी कि…
धौनी ने कल रात इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे अपनी टीम राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के खिलाड़ियों के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में उनके साथ इंग्लैंड के खिलाड़ी बेन स्ट्रोक भी नजर आ रहे हैं.
हालांकि धौनी सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव नहीं हैं, लेकिन जब भी वे कोई पोस्ट करते हैं, तो वह चर्चित हो जाता है. इस वीडियो को अब तक 797,709 लोगों ने देखा है और लगभग साढ़े चार हजार कमेंट आये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










