ट्वीट कर सहवाग ने ‘रावलपिंडी एक्सप्रेस’ शोएब अख्तर पर कर दी ऐसी टिप्पणी कि...
Updated at : 10 Apr 2017 11:41 AM (IST)
विज्ञापन

अपने बल्ले से क्रिकेट के मैदान पर धमाल मचाने वाले वीरेंद्र सहवाग मैदान से बाहर भी खूब धमाल करते हैं. पिछले दिनों उन्होंने एक ऐसा ट्वीट किया है, जो चर्चा में तो है ही, पाकिस्तानी क्रिकेट प्रशंसक उनसे खफा भी हैं. दरअसल वीरेंद्र सहवाग ने क्रिकेट के कमेंटेटर जतिन सप्रू को उनके जन्मदिन पर बधाई […]
विज्ञापन
अपने बल्ले से क्रिकेट के मैदान पर धमाल मचाने वाले वीरेंद्र सहवाग मैदान से बाहर भी खूब धमाल करते हैं. पिछले दिनों उन्होंने एक ऐसा ट्वीट किया है, जो चर्चा में तो है ही, पाकिस्तानी क्रिकेट प्रशंसक उनसे खफा भी हैं.
Happy Birthday. @jatinsapru .Keep up the wonderful work aur mere hote huye inse darne ka nahi . pic.twitter.com/G071aANfNK
— Virrender Sehwag (@virendersehwag) April 8, 2017
दरअसल वीरेंद्र सहवाग ने क्रिकेट के कमेंटेटर जतिन सप्रू को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए एक वीडियो शेयर किया, जिसमें जतिन और शोएब अख्तर के बीच तल्ख बातचीत हो रही है. शोएब जतिन से नाराज दिख रहे हैं और उनके हंसने पर आपत्ति जता रहे हैं.
सहवाग ने जतिन को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा है – जन्मदिन की बधाई जतिन, तुम अपना बढ़िया काम जारी रखो और मेरे रहते तुम्हें इनसे डरने की जरूरत नहीं है. सहवाग ने इसमें शोएब की बात की है, जिससे भारतीय क्रिकेट प्रशंसक तो मजे ले रहे हैं, लेकिन पाकिस्तानी प्रशंसक नाराज हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




