KXIP vs RPS : पंजाब ने पुणे को 6 विकेट से हराया

Updated at : 08 Apr 2017 3:59 PM (IST)
विज्ञापन
KXIP vs RPS : पंजाब ने पुणे को 6 विकेट से हराया

इंदौर :किंग्स इलेवन पंजाब ने आज यहां इंडियन प्रीमियर लीग मैच में राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स को छह विकेट से शिकस्त दी. इंडियन प्रीमियर लीग में आज किंग्स इलेवन पंजाब और राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्‌स के मुकाबले में पुणे ने पंजाब को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य दिया है. पुणे ने यह स्कोर छह विकेट […]

विज्ञापन

इंदौर :किंग्स इलेवन पंजाब ने आज यहां इंडियन प्रीमियर लीग मैच में राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स को छह विकेट से शिकस्त दी. इंडियन प्रीमियर लीग में आज किंग्स इलेवन पंजाब और राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्‌स के मुकाबले में पुणे ने पंजाब को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य दिया है. पुणे ने यह स्कोर छह विकेट खोकर बनाया. पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. पुणे की शुरुआत अच्छी नहीं रही है. आठवें ओवर में ही टीम ने तीन विकेट खो दिये और स्कोर मात्र 51 रन था. कप्तान स्मिथ भी आज कोई करिश्मा नहीं कर पाये और जल्दी ही पवेलियन लौट गये. धौनी भी मात्र पांच रन बनाकर आउट हुए. धौनी के आउट होने के बाद बेन स्ट्रोक ने पारी को संभाला और स्कोर 125 तक लेकर गये. वे अर्द्धशतक जड़कर पवेलियन लौटे

किंग्स इलेवन भी हालांकि अच्छी शुरुआत करने के लिए प्रतिबद्ध है. पिछले कुछ वर्षों से उतार चढ़ाव से गुजरने के बाद इस बार किंग्स इलेवन ने भी संतुलित टीम तैयार की है. मुरली विजय के चोटिल होने के कारण बाहर होने के बावजूद उसके पास छोटे प्रारूप के धाकड़ बल्लेबाज मौजूद हैं जबकि गेंदबाजी विभाग में घरेलू पिचों पर लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले भारतीय गेंदबाज हैं.

मैक्सवेल को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है. उन्हें कप्तानी का खास अनुभव नहीं है लेकिन वह समय समय पर इयोन मोर्गन, डेरेन सैमी और हाशिम अमला से मदद ले सकते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola