अंपायर से मजाक धौनी को पड़ा भारी, आचार संहिता उल्लंघन के लिये रेफरी ने फटकारा

नयी दिल्ली : महेंद्र सिंह धौनी को राइजिंग सुपरजाइंट के मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गये मैच के दौरान आइपीएल आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिये फटकार लगायी गयी है. बताया जा रहा है कि धौनी ने मैदान पर अंपायर से मजाक-मजाक में डीआरएस रेफरल मांग लिया था. जबकि आईपीएल में इसकी व्यवस्था नहीं […]
नयी दिल्ली : महेंद्र सिंह धौनी को राइजिंग सुपरजाइंट के मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गये मैच के दौरान आइपीएल आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिये फटकार लगायी गयी है. बताया जा रहा है कि धौनी ने मैदान पर अंपायर से मजाक-मजाक में डीआरएस रेफरल मांग लिया था. जबकि आईपीएल में इसकी व्यवस्था नहीं है. इसी मामले को लेकर उनको फटकार लगायी गयी है.
आइपीएल ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि मैच रेफरी मनु नैयर ने उन्हें क्यों फटकार लगायी. आइपीएल के आधिकारिक बयान के अनुसार : महेंद्र सिंह धौनी ने खेल भावना के विपरीत व्यवहार करने के लिये लेवल एक का अपराध (अनुच्छेद 2.1.1) स्वीकार किया है. आइपीएल आचार संहिता के इस लेवल के उल्लंघन पर मैच रेफरी का फैसला अंतिम और स्वीकार्य होता है. इस मुकाबले के दौरान धौनी ने बीच में डीआरएस रेफरल के लिये कहा था जबकि आइपीएल में इसकी व्यवस्था नहीं है. पुणे की टीम ने यह मैच सात विकेट से जीता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




