सिख क्रिकेटर माहिंदर ने पाक में घरेलू क्रिकेट खेलकर रचा कीर्तिमान

Updated at : 15 Mar 2017 10:02 AM (IST)
विज्ञापन
सिख क्रिकेटर माहिंदर ने पाक में घरेलू क्रिकेट खेलकर रचा कीर्तिमान

कराची : माहिंदर पाल सिंह पाकिस्तान की घरेलू प्रतियोगिता में खेलने वाले कुछेक सिख क्रिकेटरों में शामिल हो गये. वह पैटर्न्स ट्राफी ग्रेड-दो टूर्नामेंट में कैंडीलैंड की तरफ से खेलने के लिये उतरे. माहिंदर संभवत: पाकिस्तान की घरेलू क्रिकेट में खेलने वाले पहले सिख क्रिकेटर हैं लेकिन असत्यापित जानकारी के अनुसार एक अन्य सिख क्रिकेटर […]

विज्ञापन

कराची : माहिंदर पाल सिंह पाकिस्तान की घरेलू प्रतियोगिता में खेलने वाले कुछेक सिख क्रिकेटरों में शामिल हो गये. वह पैटर्न्स ट्राफी ग्रेड-दो टूर्नामेंट में कैंडीलैंड की तरफ से खेलने के लिये उतरे. माहिंदर संभवत: पाकिस्तान की घरेलू क्रिकेट में खेलने वाले पहले सिख क्रिकेटर हैं लेकिन असत्यापित जानकारी के अनुसार एक अन्य सिख क्रिकेटर गुलाब सिंह भी कुछ वर्ष पहले ग्रेड दो के दो या तीन मैचों में खेला था.

माहिंदर ने कहा, ‘‘मैं पैटर्न्स ट्राफी ग्रेड-2 प्रतियोगिता में खेलने का मौका पाक बेहद उत्साहित हूं. मैंने पहली पारी में दो विकेट लिये लेकिन मांसपेशियों में खिंचाव के कारण दूसरी पारी में गेंदबाजी नहीं कर पाया. ” इस 21 वर्षीय क्रिकेटर ने कहा कि जब कैंडीलैंड के मैनेजर बसालत मिर्जा ने उन्हें बताया तो वह खुशी से झूम उठे.

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने कैंडीलैंड के लिये 2015 में प्रतिभा खोज कार्यक्रम में हिस्सा लिया था और उन्होंने मुझे याद रखा. ” माहिंदर पाकिस्तान में रहने वाले 20 हजार सिख समुदाय का प्रतिनिधित्व करते हैं. वह ननकाना साहिब के रहने वाले हैं जो सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक का जन्मस्थान है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola