अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कोहली ने अपने जीवन की दो महिलाओं को किया याद

मुंबई : विराट कोहली ने अपनी मां सरोज कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि दो मजबूत महिलाएं उनकी जिंदगी में हैं. क्रिकेट खिलाड़ी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एक खास संदेश साझा किया है. खिलाड़ी ने इंस्टाग्राम पर अपनी मां और अनुष्का के साथ एक तस्वीर शेयर की है. […]
मुंबई : विराट कोहली ने अपनी मां सरोज कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि दो मजबूत महिलाएं उनकी जिंदगी में हैं. क्रिकेट खिलाड़ी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एक खास संदेश साझा किया है.
खिलाड़ी ने इंस्टाग्राम पर अपनी मां और अनुष्का के साथ एक तस्वीर शेयर की है. उन्होंने लिखा है, ‘‘सभी महिलाओं को हैप्पी वुमन्स डे, खास तौर पर मेरी जिंदगी में मौजूद दो मजबूत महिलाओं को.” कोहली ने लिखा है कि उनकी मां ने कठिनतम समय में परिवार की देखभाल की और अनुष्का नियमित रुप से बाधाओं से लड़ रही हैं. पिछले महीने कोहली ने वैलेंटाइन डे के मौके पर अनुष्का के लिए एक खास संदेश शेयर किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










