ePaper

नडाल को पार्टनर बनाना चाहते हैं फेडरर

Updated at : 21 Feb 2017 10:25 AM (IST)
विज्ञापन
नडाल को पार्टनर बनाना चाहते हैं फेडरर

प्राग : रोजर फेडरर ने खुलासा किया है कि वह इस साल होने वाले पहले लावेर कप टेनिस टूर्नामेंट के युगल वर्ग में चिर प्रतिद्वंद्वी नडाल के साथ जोड़ी बनाना चाहते हैं.स्विट्जरलैंड के महान खिलाड़ी फेडरर ने इस नये टूर्नामेंट के लांच के दौरान यह बात कही. यह टूर्नामेंट सितंबर में प्राग में होगा जिसमें […]

विज्ञापन

प्राग : रोजर फेडरर ने खुलासा किया है कि वह इस साल होने वाले पहले लावेर कप टेनिस टूर्नामेंट के युगल वर्ग में चिर प्रतिद्वंद्वी नडाल के साथ जोड़ी बनाना चाहते हैं.स्विट्जरलैंड के महान खिलाड़ी फेडरर ने इस नये टूर्नामेंट के लांच के दौरान यह बात कही. यह टूर्नामेंट सितंबर में प्राग में होगा जिसमें ब्योन बर्ग की कप्तानी वाली यूरोपीय टीम को जान मैकेनरो की अगुआई वाली शेष विश्व की टीम से भिड़ना है.

पिछले महीने आस्ट्रेलिया ओपन फाइनल के यादगार मुकाबले में नडाल को पांच सेट में हराने वाले फेडरर ने कहा, ‘‘मैं हमेशा राफा के साथ खेलना चाहता था. सिर्फ इसलिए क्योंकि हमारी प्रतिद्वंद्विता इतनी विशेष है.”

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola