भारत को इंग्लैंड श्रृंखला की लय को आगे कायम रखना होगा : कुंबले

हैदराबाद : भारत के मुख्य कोच अनिल कुंबले ने आज यहां कहा कि भारत जब बांग्लादेश के खिलाफ भिड़ेगा तो बेहद सफल घरेलू सत्र की सफलता को आगे बढ़ाने की कोशिश करेगा. कुंबले ने साथ ही 20 विकेट चटकाने पर टीम की क्षमता पर भी जोर दिया. कुंबले ने यहां प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘हमने […]
हैदराबाद : भारत के मुख्य कोच अनिल कुंबले ने आज यहां कहा कि भारत जब बांग्लादेश के खिलाफ भिड़ेगा तो बेहद सफल घरेलू सत्र की सफलता को आगे बढ़ाने की कोशिश करेगा. कुंबले ने साथ ही 20 विकेट चटकाने पर टीम की क्षमता पर भी जोर दिया.
कुंबले ने यहां प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘हमने इंग्लैंड के खिलाफ जहां छोड़ा उसे यहां जारी रखने की कोशिश करेंगे. अब तक घरेलू सत्र अच्छा रहा है. हम इससे आत्मविश्वास लेंगे और इसे आगे बढ़ाएंगे. इसके बाद भी हमें कुछ और टेस्ट मैच खेलने हैं, यह महत्वपूर्ण है कि हम लय जारी रखें और बांग्लादेश को देखें जिसने हाल में न्यूजीलैंड के खिलाफ काफी अच्छा प्रदर्शन किया है.” उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि हमें बांग्लादेश के खिलाफ कुछ अलग करने की जरुरत है. हमें देखना होगा कि हम क्या हासिल करना चाहते हैं और हम कैसे इन लक्ष्यों को हासिल कर सकते हैं. जब तक हम ऐसा करते रहेंगे और उन अहम लम्हों को जीतते रहेंगे और समूह के भीतर अच्छा प्रदर्शन करेंगे, मुझे लगता है कि नतीजे हमारे पक्ष में रहेंगे.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










