सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए झारखंड से जुड़ सकते हैं धौनी

कोलकाता : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी पांच फरवरी को यहां सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में होने वाले झारखंड के पूर्व क्षेत्र लीग के अंतिम मुकाबले के लिए अपनी राज्य की टीम से जुड़ सकते हैं. टीम के सूत्रों ने यह जानकारी दी. ईडन गार्डन्स में असम के खिलाफ टीम के […]
कोलकाता : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी पांच फरवरी को यहां सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में होने वाले झारखंड के पूर्व क्षेत्र लीग के अंतिम मुकाबले के लिए अपनी राज्य की टीम से जुड़ सकते हैं. टीम के सूत्रों ने यह जानकारी दी.
ईडन गार्डन्स में असम के खिलाफ टीम के चार विकेट से पहला मैच गंवाने के बाद टीम के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘इंग्लैंड के खिलाफ टी20 श्रृंखला एक फरवरी को खत्म हो जाएगी और रांची लौटने से पहले वह यहां टीम के साथ जुड़ सकता है.” टीम सूत्रों ने हालांकि बताया कि धौनी के टीम से जुड़ने की पुष्टि एक फरवरी के बाद ही हो पाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




