राष्ट्रगान के वक्त च्युइंगम चबाते दिखे परवेज रसूल, विवादों में आये
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कानपुर : भारत और इंग्लैंड के बीच कल खेले गये पहले टी-20 मैच में भारतीय स्पिनर परवेज रसूल ने कुछ ऐसी हरकत की कि वे विवादों में आ गये हैं. परवेज रसूल को राष्ट्रगान के वक्त च्युइंगम चबाते देखा गया. इस लाइव वीडियो के सामने आते ही रसूल की काफी निंदा हुई. सोशल मीडिया पर […]
विज्ञापन
कानपुर : भारत और इंग्लैंड के बीच कल खेले गये पहले टी-20 मैच में भारतीय स्पिनर परवेज रसूल ने कुछ ऐसी हरकत की कि वे विवादों में आ गये हैं. परवेज रसूल को राष्ट्रगान के वक्त च्युइंगम चबाते देखा गया.
इस लाइव वीडियो के सामने आते ही रसूल की काफी निंदा हुई. सोशल मीडिया पर लोगों ने लिखा-क्या च्युइंग चबाना राष्ट्रगान से ज्यादा जरूरी है. कल गणतंत्र दिवस था जिसके कारण परवेज की जमकर आलोचना हुई और विराट कोहली और बीसीसीआई से यह मांग की गयी कि वे रसूल के खिलाफ कार्रवाई करें.
परवेज रसूल कश्मीर से हैं और अपना दूसरा अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे थे. हालांकि यह उनका पहला टी-20 मैच था. इस मैच में उन्होंने दो विकेट लिये. वे आईपीएल में पुणे वरियर्स की तरफ से खेलते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










