ePaper

भारत-इंग्‍लैंड आखिरी वनडे में आखिरी क्षण तक बना रहा रोमांच, हार्दिक और जाधव ने बढ़ा दी थी उम्‍मीद

Updated at : 23 Jan 2017 9:49 AM (IST)
विज्ञापन
भारत-इंग्‍लैंड आखिरी वनडे में आखिरी क्षण तक बना रहा रोमांच, हार्दिक और जाधव ने बढ़ा दी थी उम्‍मीद

कोलकाता : इंग्‍लैंड के खिलाफ आखिरी वनडे में कल आखिरी क्षण तक रोमांच अपने चरम पर था. केदार जाधव और हार्दिक पंड्या ने नयी जान फूंक दी थी. भले ही इंग्‍लैंड ने टीम इंडिया को पांच रन से हरा दिया, लेकिन हार्दिक और जाधव ने 104 रनों की साझेदारी कर भारत की जीत की बढ़ा […]

विज्ञापन

कोलकाता : इंग्‍लैंड के खिलाफ आखिरी वनडे में कल आखिरी क्षण तक रोमांच अपने चरम पर था. केदार जाधव और हार्दिक पंड्या ने नयी जान फूंक दी थी. भले ही इंग्‍लैंड ने टीम इंडिया को पांच रन से हरा दिया, लेकिन हार्दिक और जाधव ने 104 रनों की साझेदारी कर भारत की जीत की बढ़ा दी थी उम्मीद.

मैच में केदार जाधव और हार्दिक पंड्या ने छठे विकेट के लिए 103 बॉल पर 104 रनों की साझेदारी की, जिससे भारत की जीत की उम्मीद बढ़ गयी थी. पर हार्दिक 43 बॉल पर 56 रन बना कर आउट हो गये. 50वें ओवर में जीत के लिए बनाने थे 16 रन, पहले दो गेंद पर बने 10 रन.

50वें ओवर में जीत के लिए 16 रन बनाने थे. क्रिस वोक्स की पहली बॉल पर जाधव ने सिक्स और दूसरी बॉल पर चौका लगा दिया. चार पर छह रन चाहिए थे. लेकिन अगली दो गेंद पर कोई रन नहीं बना. तीसरे गेंद पर जाधव आउट हो गये. आखिरी बॉल पर भुवनेश्वर कोई रन नहीं बना पाये. भारत 5 रन से मैच हार गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola