बतौर कप्तान धौनी का कैरियर शानदार, अहम बात सीनियर खिलाडियों को बखूबी संभाला : कुंबले

पुणे : भारतीय टीम के मौजूदा कोच अनिल कुंबले ने कहा कि महेंद्र सिंह धौनी का बतौर कप्तान कैरियर शानदार रहा है लेकिन उनकी कप्तानी के दौरान सबसे अहम बात में से एक यह रही कि उन्होंने टीम में सीनियर खिलाडियों को बखूबी संभाला. विकेटकीपर बल्लेबाज धौनी तब कुंबले के बाद टेस्ट कप्तान बने थे […]
पुणे : भारतीय टीम के मौजूदा कोच अनिल कुंबले ने कहा कि महेंद्र सिंह धौनी का बतौर कप्तान कैरियर शानदार रहा है लेकिन उनकी कप्तानी के दौरान सबसे अहम बात में से एक यह रही कि उन्होंने टीम में सीनियर खिलाडियों को बखूबी संभाला.
विकेटकीपर बल्लेबाज धौनी तब कुंबले के बाद टेस्ट कप्तान बने थे जब इस महान लेग स्पिनर ने 2008 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू श्रृंखला के बीच में संन्यास लेने की घोषणा की थी. कुंबले ने उस दौर को याद किया जब धौनी को सभी तीनों प्रारुपों का कप्तान बनाया गया था. रविवार को यहां इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले पहले वनडे से पहले कुंबले ने कहा, ‘‘पहला चरण शायद मेरे लिये आसान था क्योंकि मेरी उम्र हो गयी थी, मेरे लिये यह कहना आसान था कि ‘महेंद्र सिंह धौनी जिम्मेदारी संभाले’.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




