ePaper

क्‍या लिव-इन में रहेंगे विराट-अनुष्‍का ? ढूंढ रहे हैं फ्लैट !

Updated at : 12 Jan 2017 5:03 PM (IST)
विज्ञापन
क्‍या लिव-इन में रहेंगे विराट-अनुष्‍का ? ढूंढ रहे हैं फ्लैट !

मुंबई : टीम इंडिया के कप्‍तान विराट कोहली और उनकी गर्लफ्रेंड बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्‍का शर्मा फिर से मीडिया की सुर्खियों में छा गयी हैं. इस बार वो अपनी सगाई की खबरों को लेकर नहीं बल्कि साथ-साथ रहने को लेकर सुर्खिशों में हैं. दरअसल दोनों की एक तसवीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें […]

विज्ञापन

मुंबई : टीम इंडिया के कप्‍तान विराट कोहली और उनकी गर्लफ्रेंड बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्‍का शर्मा फिर से मीडिया की सुर्खियों में छा गयी हैं. इस बार वो अपनी सगाई की खबरों को लेकर नहीं बल्कि साथ-साथ रहने को लेकर सुर्खिशों में हैं. दरअसल दोनों की एक तसवीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें दोनों को साथ-साथ देखा जा सकता है. दोनों को साथ देखना नयी बात नहीं है, लेकिन दोनों को एक फ्लैट के निचे एक साथ देखे जाने से कई तरह की बातें सामने आ रही हैं.

मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार विराट अनुष्‍का अब एक साथ रहने की तैयारी कर रहे हैं और इसके लिए दोनों सपनों का आ‍शियाना ढूंढ रहे हैं. हालांकि कुछ दिनों पहले खबर आयी थी कि दोनों ने मुंबई के वर्ली में एक फ्लैट बुक करा लिया है. मीडिया में ऐसी भी खबर चल रही है कि दोनों अपने सपनों के आशियाने में लिन-इन में रहने की तैयारी कर रहे हैं.

गौरतलब हो कि नये साल में दोनों को उत्तराखंड के देहरादून में साथ-साथ देखा गया था. दोनों ने वहां लगभग एक सप्‍ताह तक छुट्टियां बितायी थी. इस दौरान दोनों की सगाई की भी खबर जोर-शेर से मीडिया पर चली. हालांकि बाद में विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर सगाई की खबर का खंडन किया था और उन्‍होंने कहा था कि वो जब भी सगाई करेंगे सभी को इसकी जानकारी देंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola