जब पूरा स्टेडियम गूंज उठा, ''''माही मार रहा है, माही मार रहा है'''' से

मुंबई : महेंद्र सिंह धौनी भले ही अपनी कप्तानी में अपना आखिरी मैच हार गये, लेकिन उन्होंने कल के अभ्यास मैच में मैदान पर लोगों का दिल जीत लिया. धौनी ने अपने समर्थकों को जरा भी निराश नहीं किया और हर क्षेत्र में दर्शकों का जमकर मनोरंजन कराया. धौनी ने कल जैसी बल्लेबाजी का नजारा […]
मुंबई : महेंद्र सिंह धौनी भले ही अपनी कप्तानी में अपना आखिरी मैच हार गये, लेकिन उन्होंने कल के अभ्यास मैच में मैदान पर लोगों का दिल जीत लिया. धौनी ने अपने समर्थकों को जरा भी निराश नहीं किया और हर क्षेत्र में दर्शकों का जमकर मनोरंजन कराया.
धौनी ने कल जैसी बल्लेबाजी का नजारा पेश किया उनके जीवन पर बनी फिल्म ‘एमएसडी’ का वो दृश्य याद आ गया जिसमें माही मैदान पर चौकों और छक्कों की बरसात करते रहते हैं और उनके चहेते उनके स्कूल के दोस्त भागे-भागे आते हैं और चिल्लाते हैं ‘माही मार रहा है’. कल के मैच में जब धौनी बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे तो पूरा स्टेडियम धौनी-धौनी से गूंज उठा और जब वो चौकों-छक्कों की बरसात कर रहे थे तो पूरा स्टेडियम ‘माही मार रहा है माही मार रहा है’ से गूंज उठा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




